मुंबई । नालासोपारा (पूर्व) स्थित मोरेगांव स्थित राजीव गांधी विद्यालय प्रांगण में युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान के तत्वावधान में मुंबई महानगर के वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट साहित्यकार जवाहरलाल निर्झर द्वारा लिखित पुस्तक ‘ काव्य निर्झर ‘ का भव्य लोकार्पण किया गया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पं.बंशीधर शर्मा(पूर्व प्रधानाचार्य) ने की तथा विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ कवि निडर जौनपुरी,पत्रकार ओपी तिवारी, समाजसेवी पं.उमाशंकर पांडेय, प्रख्यात कवि राम सिंह,पं.शिवप्रकाश जमदग्निपुरी (काव्य सृजन), किरण तिवारी व वरिष्ठ कवि व युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष पं. दिनेशचंद्र मिश्र (दिनेश बैसवारी) की उपस्थिति में पुस्तक का लोकार्पण किया गया। मुंबई नगरी में वर्षों से साहित्य जगत में ख्याति प्राप्त लेखक, कवि,गीतकार जवाहरलाल निर्झर मूलतः उत्तर प्रदेश के मंऊ जिले से आते हैं।आपने शिक्षक के रुप में विद्यार्थियों के प्रिय रहे साथ साथ साहित्य साधना आपकी पहचान बनी। आपकी अनेकों साझा संग्रह प्रकाशित हुई हैं जिनमें ‘बढ़ते क़दम’ लोकप्रिय रही।एकल पुस्तक के रुप में प्रथम पुस्तक ‘काव्य निर्झर’ पाठकों को मोहित करेगी। साहित्य के प्रचार प्रसार को समर्पित युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा पहले भी कई पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका हैं।
कार्यक्रम के दूसरे दौर में सम्मान समारोह के साथ महानगर के जाने माने कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया जिनमें जेपी बघेल,विवेक सिंह, छलिया द्विवेदी,राजेश अल्हड़,योगेन्द्र सिंह कौशिक,शिवकुमार वर्मा, असलम शेख़,अमरनाथ द्विवेदी, प्रो दिनेशकुमार, अभय चौरसिया, संदीप “राजा” व सूर्यकांत शुक्ल आदि थे।अंत में कार्यक्रम का समापन आभार शिवम् मिश्र (बैसवारी) ने व्यक्त किया।वरिष्ठ साहित्यकार जवाहरलाल निर्झर के उक्त सृजन से हर्षित होकर कवि विनय शर्मा दीप,कवि रवि यादव सहित महानगर के सभी साहित्यकारों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *