अपराध शाखा क्रमांक 3, विरार पुलिस को मिली कामयाबी

वसई। विरार और नालासोपारा परिसर में पिछले काफी दिनों से चेन स्नेचिंग की घटनाओं में तेजी से हुई वृद्धि को देखते हुए पुलिस चौकस हो गई है। पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त मदन के मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में अपराध शाखा क्रमांक 3 विरार पुलिस ने पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख के नेतृत्व में जाल बिछा कर महिलाओं के गले से चेन उड़ने वाले एक शातिर अपराधी को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी अमित नाथू शानवार (28 )ने 25 जनवरी को रात 10 बजे पुराने विवा कॉलेज के पास जा रही शिकायतकर्ता महिला के गले से 95 हजार रुपए मूल्य का मंगलसूत्र खींचकर अपनी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से भाग गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 4,38,200 रुपए मूल्य की मालमत्ता जप्त की है। शातिर चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत टेलर, उमेश भागवत, पुलिस हवलदार अशोक पाटिल, मनोज चव्हाण, सचिन घेरे, मुकेश तटकरे, सागर बार, मनोज सकपाल अश्विन पाटिल आदि का समावेश रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *