मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के निमित्त मागाठाणे विधानसभा के प्रभाग क्रमांक 25 और 26 में रहने वाले 100 आदिवासियों को स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के अथक प्रयासों के चलते जन्म प्रमाण पत्र का नायाब तोहफा मिला है। कितनी पीढियां बीत गई परंतु उन्हें जन्म प्रमाण पत्र से वंचित रहना पड़ा था। आदिवासियों को यह प्रमाण पत्र बोरीवली के तहसीलदार की इरेश चप्पलवार तथा प्रकाश सुर्वे के हाथों वितरित किया गया। जन्म प्रमाण पत्र पाकर आदिवासियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर शाखाप्रमुख सचिन केळकर, बापू चव्हाण, महिला शाखा संघटक हेमलता नायडू तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *