मुंबई। मुंबई कांग्रेस से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़कर काम करने वाले समाजसेवी डॉ. किशोर सिंह को वर्सोवा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर डॉ किशोर सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। तमाम राजनीतिक उतार चढ़ाव के बावजूद वे मजबूती से कांग्रेस के साथ लग रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने दहिसर विधानसभा से टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की संस्तुति के बावजूद अन्य राजनीतिक कारणों के चलते दिल्ली से उनका टिकट कट गया था। टिकट न मिलने के बावजूद वे निराश नहीं हुए और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। मुंबई कांग्रेस के बैनर तले उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की हमेशा सराहना की जाती रही। अंततः वर्षा गायकवाड़ ने उनकी मेहनत और कार्यों को देखते हुए पूरे उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि वे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे और वर्सोवा विधानसभा में कांग्रेस को और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *