जौनपुर। जनपद के समाजसेवियों ने प्रतिज्ञा ली है कि समाज में खुशी के मौके पर पहुंचे ना पहुंचे कोई बात नहीं किन्तु दुःख की घड़ी में उक्त परिवार के साथ मिलना चाहिए। उसी कड़ी में जनपद के बदलापुर निवासी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति सभी के सुख-दुख में पहुंचते रहता है, ऐसे व्यक्ति हैं भारतीय नाई कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जिनके पिताजी सुरजन शर्मा उम्र 89 गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे।किंतु दिनेश शर्मा ने किसी को भी अवगत नहीं कराया। यह खबर सुनकर जनपद के आसपास जिलों के सभी समाजसेवी उनके दुख में हांथ बटाने अस्पताल पहुंचे। ठीक उसी कड़ी में संस्था वित्तीय सलाहकार प्रकाश शर्मा की माता का शिवकुमारी देवी उम्र 95 वर्ष भी गंभीर रूप से बिमारी की हालत में अस्पताल में भर्ती थी।उक्त दोनों समाजसेवियों के माता और पिता शुभचिंतकों को अपने समक्ष पाकर खुश हुए मानो उनकी बीमारी कोसों दूर चली गई हो अत्यंत खुश थे।उपस्थित सभी व्यक्तियों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा आप दोनों माता पिता स्वस्थ होकर परिवार में जाएं।मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी,अखिल भारतीय सविता महासंघ मुंबई एवं सविता समाज संस्था मुंबई के समाजसेवियों ने भी शीघ्र स्वस्थ होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *