मुंबई। जी.टी.बी. नगर हरिमंदिर के गीताभवन टेरेस सभागृह में वडाला कोरबा मिठागर मनपा हिंदी शाला क्रमांक -1की प्रधानाध्यापिका प्रितपालकौर दलजीत सिंह अरोरा का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संस्कृति संवर्धन मंच,लोकमंगल सेवा संघ तथा विद्यालय व्यवस्थापन समिति द्वारा हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्कारमूर्ति को शाल,श्रीफल,पुष्प गुच्छ एवं मानपत्र देकर प्रमुख अतिथि उप शिक्षणाधिकारी सीमा चतुर्वेदी, अधीक्षक मुख्तार शाह , एफ/उत्तर विभाग के प्रशासकीय अधिकारी किसन पावड़े पाटिल, पूर्व विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड , कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, विभाग निरीक्षिका पूजा पाटिल , मोहिनी कावले, कयूम तड़वी तथा लोकमंगल के उपाध्यक्ष मारकंडेय गिरि ने सम्मानित किया।समारोह की अध्यक्षता हवलदार सिंह ,परिचय शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष उपेंद्र राय,संचालन विनय कुमार दुबे,आभार आनंद कुमार सिंह ने व्यक्त किया।प्रमुख वक्ताओं के रूप में सत्कारमूर्ति के पुत्र अमनदीप अरोरा ,पुत्रवधू दीपिका अरोरा , पूर्व प्रधानाध्यापिका लीलावती सिंह,विजय बहादुर यादव,विनोद कुमार मिश्र,अरविंद पांडेय, प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह ,अनिल कुमार द्विवेदी, उर्मिला उपाध्याय, रणवीर कौर ओबेरॉय, जसवंत कौर पड्डा, विश्वनाथ तिवारी, राजेश बारी,सुभाष यादव, शोभा जगताप,हफीजा बाघू,शोभा गुजराल,ऊषा पथनवार,जसपाल कौर बांगा,स्नेहा शिंदे,शिक्षक सभा के योगेंद्र सिंह,सहित अनेकों गणमान्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।
समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव , डॉ.अमर यादव ,अनिल कुरील एवं तसलीम कामनवाले ने श्रीमती अरोरा के तीन दशक से भी अधिक समय तक के शैक्षणिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *