परिचालन संबंधी कठिनाइयों के चलते लगभग तीन महीने से निरस्त चल रही 15107/15108 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (सप्ताह में छह दिन रविवार को छोड़कर) का परिचालन कल दिनांक पांच अगस्त दिन शनिवार से शुरू हो रहा है।ट्रेन नंबर 15107 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 अगस्त दिन शनिवार को बनारस से (मडुआडीह) सुबह 05:05 बजे चलकर बादशाहपुर सुबह 06:49 व लखनऊ दोपहर 11:25 बजे पहुंची। वापसी में ट्रेन नंबर 15108 लखनऊ- बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 अगस्त दिन शनिवार से लखनऊ से दोपहर 01:10 बजे चलकर बादशाहपुर शाम 05:11 व बनारस (मडुआडीह) रात्रि 08:30 बजे पहुंचेगी।अब बनारस- लखनऊ इंटरसिटी शुरू होने से बादशाहपुर रेलवे स्टेशन से सुबह प्रतापगढ़, रायबरेली तथा प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आने जाने के लिए काफी सहूलियत यात्रियों को हो जाएगी। वहीं समय को लेकर इन ट्रेनों के काफी बेहतर होने की वजह से यात्रियों में इन ट्रेनों की पूर्व में काफी डिमांड रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *