मुंबई। पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आज बोरीवली पूर्व के गोपालजी हेमराज स्कूल में महारुद्राभिषेक एवं महापूजा का भव्य आयोजन किया गया। भीमा देवी पीठ के गुरु नरेंद्र देव के आशीर्वाद से कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने एक साथ महारुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शाम 7 बजे तक चले कार्यक्रम में मुंबई के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक सुनील राणे,विधायक मनीषा चौधरी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी मानिकचंद यादव समेत अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम परिवार की तरफ से कार्यक्रम के संयोजक आचार्य कन्हैया द्विवेदी, संयोजक पंडित अमृतलाल मिश्र तथा पंडित विनोद तिवारी (पप्पू) ने आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिव भूषण शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *