भायंदर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी, मीरा भायंदर शहर जिला द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता और देश प्रेमी जनता ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मीरा भायंदर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने खुली जीप में तिरंगा यात्रा को लीड किया। अवसर पर जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता,पूर्व महापौर डिंपल मेहता भी उपस्थित रहे। एड रवि व्यास ने रैली को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीरा भायंदर की जनता को धन्यवाद देते हुए आभार प्रगट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *