मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मछली शहर, जौनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर जायसवाल का सम्मान किया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी डॉ शैलेश यादव उद्योगपति गोविंद यादव, संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, सुरेंद्र पांडे, भारत पांडे, एडवोकेट प्रशांत परदेसी, आचार्य जीडी शुक्ला, पूरव गांधी, पत्रकार मनोज यादव, भोला वर्मा, बृजलाल पटेल, अमरेश दुबे समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *