बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मृतक ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम के घर पहुंच परिवार से मुलाकात की। समाजवादी सभा की महिला प्रदेश सचिव ऊषा जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवार को खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया और कहाकि परिवार की माली हालत ठीक न होने की वजह से शिवा की पत्नी और मां को राहत सामग्री दी गई। समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने शिवा को शहीद का दर्जा देने की मांग की। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की सरकार से मांग की। समाजसेवी शिवांगी यादव ने परिवार को पक्का मकान दिलाने का भरोसा दिया कहा कि शिवा ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था।समाजवादी मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया ने भी परिवार की हर संभव मदद करने लिए उनके साथ खड़े होने की बात कही।
मृतक ई रिक्शा चालक शिवा के घर पहुंचे सपाई और दी खाद्य सामग्री
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
