By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
उत्तर प्रदेशराज्य

बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग

Salman Raza
Last updated: December 10, 2025 9:05 pm
Salman Raza
7 months ago
Share
बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
SHARE

ग्रामीणों ने महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को सौंपा ज्ञापन

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित पकड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आवागमन की समस्या को लेकर अशोक कुमार वर्मा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन से लगभग 750 मीटर की दूरी पर रेल लाइन पार करने के लिए किसी प्रकार की अधिकृत व्यवस्था नहीं है, जबकि इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आना-जाना करते हैं। इसके अलावा प्रयागराज मार्ग सहित 30 से 40 गांवों के लोगों का भी आवागमन इसी रास्ते से होता है।

बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि बादशाहपुर स्टेशन के उत्तरी भाग में कस्बा, बाजार, अस्पताल, मंडी समिति और विद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण इस मार्ग का महत्व और बढ़ जाता है। रेलवे दोहरीकरण कार्य के तहत नई रेल लाइन बनने से बिना अंडरपास या सुरक्षित क्रॉसिंग के दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि वैकल्पिक मार्ग से जाने पर लोगों को लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। आपातकाल में मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों व रोजमर्रा के कार्यों पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा। अक्सर बादशाहपुर फाटक पर जाम रहने से स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ग्रामवासी अशोक कुमार सिंह और भोला पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जीएम उत्तर रेलवे को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया कि उक्त स्थान पर जल्द से जल्द अंडरपास अथवा सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए। इनके अलावा जीत लाल विश्वकर्मा, प्रदीप पटेल, जमुना प्रसाद, चंद्रेश गुप्ता, आशा देवी, बिंद कुमार, शांति देवी, अरुण मिश्र, रमेश कुमार, रविन्द्र यादव, अनंती देवी, कमलापति, देवानंद सरोज, दिनेश त्रिपाठी, रामराज पाल, कैशलेश सिंह, नंद लाल, रमेश पाल, राम सिंह, रमेश पटेल, सूर्य प्रताप, सुमन देवी, रमाकांत, राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने भी पत्रक पर हस्ताक्षर कर के मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि उचित कार्रवाई की गई तो हजारों लोगों को राहत मिलेगी, अन्यथा आने वाले दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

अमित शाह का केरल में LDF-UDF पर भ्रष्टाचार का आरोप
विधवा के साथ 1.31 करोड़ की ठगी करनेवाले बिल्डर के खिलाफ FIR दर्ज
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अलका वर्मा के सम्मान में कविगोष्ठी संपन्न 
यूपी में तृतीय स्थान प्राप्त कर राहुल एजुकेशन के छात्र ने किया नाम रोशन
जौनपुर: कोतवाली पुलिस ने शांति भंग में 17 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य भाजपा और निषाद पार्टी में टकराव की आग में झुलसे 45 विकास कार्य
Next Article *प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार* *प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री पर मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up