By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
ताज़ा ख़बरें

डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित

Riva Yadav
Last updated: October 16, 2026 7:52 pm
Riva Yadav
4 minutes ago
Share
डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
SHARE

अपनी भाषा चुने।

लखनऊ।आईआईएम रोड स्थित अवियान होटल में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर विश्व छात्र दिवस का आयोजन आईआईएम रोड, लखनऊ स्थित एवियान होटल में किया गया। इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की साहित्यिक साधना, व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में कवि एवं अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे ने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए परिश्रम, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करने के साथ ही राष्ट्र की प्रगति में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विश्व छात्र दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें अनुशासन,नवाचार,रचनात्मकता और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. कलाम का जीवन और उनके आदर्श आज भी युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश देते हैं।इस अवसर पर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ के साहित्यिक योगदान का भी स्मरण किया गया। हिंदी साहित्य के छायावाद युग के प्रमुख स्तंभ निराला ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक विषमता, मानवीय संवेदना,स्वतंत्र चेतना और जनसामान्य के संघर्षों को स्वर प्रदान किया। उनकी रचनाओं में ओज, विद्रोह, करुणा और मानवीय मूल्यों का अद्भुत समन्वय मिलता है। उनका साहित्य आज भी समाज को संवेदनशील, जागरूक और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में महानगर मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित रहे जिन्होंने जनपद जौनपुर के वरिष्ठ कवि जयन्त्री प्रसाद जगमग की रचना ‘महक माटी कऽ’ पुस्तक कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को भेंट स्वरूप दिया।कार्यक्रम में आचार्य विरेन्द्र मिश्र,बीना दुबे, अंकुर, विवेक दीक्षित, महेन्द्र मिश्र, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, अधिवक्ता आशुतोष पांडेय , पंकज शुक्ल, वंश सिंह तथा अश्वनी तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

“जगह बदलने से सरकार अपनी चोरियां नहीं छिपा सकती”, चुनाव आयोग के खिलाफ जारी रहेगा विरोध -अखिलेश
गरीबों को कंबल दान करना है पुनीत कार्य : वी पी सरोज
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया तीन वाटर एटीएम का लोकार्पण
नवकुंभ का 3रा वार्षिकोत्सव रहा एक शाम वृद्धों के नाम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई
Next Article महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026 महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026
  • डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
  • दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई
  • “नीतीश कुछ भी नहीं थे… मैंने 9 मर्डर कराए” — अनंत सिंह का सनसनीखेज बयान
  • चुनाव आयोग ने बदले नियम, कांग्रेस बोली- ये काफी नहीं, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up