प्रयागराज। अथर्वन संस्था की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा ने 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
डॉ. कंचन मिश्रा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष अवसरों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर राजीव,एड.नीलम भूषण, डा. अनुपमा यादव, मधु सिंह, मीरा गुप्ता, अश्वनी तिवारी, डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव सीतापुर, डॉ. उपमा नारायण, डॉ. अरुण कांत, सुधा, अमित जायसवाल, सुषमा सिंह, प्रीति गोयनका, डा.अलका श्रीवास्तव, आशा सिंह, अल्पना सिंह, वंदना अग्रवाल, प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव, अर्चना वर्धन, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ. रश्मि भार्गव, शिक्षक सुरेश तिवारी, मंजू त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, चंदा कोचर, मोहिता त्रिपाठी, एड.अंकित पाठक, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार तिवारी, किरण मलिक, ठाकुर स्नेहलता सिंह, मास्को से प्रिया मिश्रा, जमुना प्रसाद तिवारी एड.आशीष मिश्रा, डा.अलका दास, कल्पना जायसवाल, डॉ. समीर भार्गव, डॉ. सुमन दुबे, शोध छात्र अजित गुप्ता, सुशील पांडेय खाद्य एवं रसद विभाग, प्रो.राकेश सिंह एवं राखी खेड़ा सहित अनेक लोगों ने डॉ. कंचन मिश्रा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


