By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी
ताज़ा ख़बरें

मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी

Anam Fatima
Last updated: November 17, 2026 8:33 pm
Anam Fatima
27 minutes ago
Share
मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई में दहीहांडी उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। गोविंदा पथकों की सुरक्षा के लिए मुंबई महानगरपालिका (BMC) विशेष आपदा प्रबंधन व्यवस्था तैनात करती है। लेकिन इस व्यवस्था के दौरान कितने लोग घायल हुए और उन्हें कितनी आर्थिक सहायता दी गई, इसका हिसाब मांगने पर मनपा के आपदा प्रबंधन विभाग ने आर्थिक सहायता की जानकारी ‘निरंक’ बताई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2026 में दहीहांडी आयोजन के दौरान बहुउद्देशीय आपदा प्रबंधन योजना के तहत कुल 407 लोग घायल हुए। यह खुलासा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली द्वारा प्राप्त जानकारी से हुआ है। पिछले चार वर्षों में कुल 1,224 लोगों के घायल होने का रिकॉर्ड सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने 9 सितंबर 2026 को मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग से वर्ष 2023 से 2025 के दौरान आपदाओं में घायल और मृत व्यक्तियों की संख्या, उन्हें दी गई आर्थिक सहायता तथा इससे संबंधित अन्य जानकारी मांगी थी। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में 253, वर्ष 2024 में 246 और वर्ष 2025 में 318 लोग घायल हुए। इन तीनों वर्षों में मृतकों की संख्या शून्य बताई गई है। वहीं, वर्ष 2026 में दहीहांडी आयोजन के दौरान बहुउद्देशीय आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत 407 लोग घायल हुए। इस प्रकार चार वर्षों में कुल 1,224 लोगों के घायल होने का रिकॉर्ड सामने आया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान आर्थिक सहायता से संबंधित जानकारी विभाग ने ‘निरंक’ बताई है। मृत व्यक्तियों के वारिसों की वर्षवार जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात भी विभाग ने कही है। यानी घायलों की संख्या का रिकॉर्ड तो उपलब्ध है, लेकिन उन्हें दी गई आर्थिक सहायता का स्पष्ट हिसाब प्रशासन के पास नहीं है। दहीहांडी उत्सव के दौरान गोविंदा पथकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं। इसके बावजूद वर्ष 2026 में 407 लोगों का घायल होना और दूसरी ओर आर्थिक सहायता के रिकॉर्ड का अभाव मनपा की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घायल गोविंदाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए क्या पात्रता के नियम हैं? सहायता के लिए कितने लोगों ने आवेदन किया? कितने लोगों को वास्तव में आर्थिक मदद मिली? आर्थिक सहायता का ब्यौरा ‘निरंक’ क्यों है? ये ऐसे महत्वपूर्ण सवाल हैं, जिनका जवाब मुंबई महानगरपालिका प्रशासन को देना चाहिए। आपदा के समय केवल बचाव कार्य और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि घायल नागरिकों को आर्थिक सहायता और आवश्यक पुनर्वास उपलब्ध कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए मनपा प्रशासन आर्थिक सहायता की पूरी प्रक्रिया, पात्रता के मापदंड, वास्तव में वितरित की गई सहायता का विवरण तथा सहायता नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक करे, ऐसी मांग RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली ने की है।

You Might Also Like

होर्मुज में नया रास्ता खुला! युद्ध के बीच जहाजों को मिला ‘सेफ पैसेज’, ईरान की घेराबंदी को मात देकर निकले भारतीय और विदेशी जहाज
हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान द्वारा साहित्यकारों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन
राहुल नॉलेज सिटी में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
साहित्यिक संस्था कोशिश की काव्यगोष्ठी संपन्न
Amit Shah के लखनऊ मंथन के बीच विपक्ष का हमला, बोली कांग्रेस— ‘MLC नतीजों से लें सबक’
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान जौनपुर इकाई की गोष्ठी का शुभारंभ नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान जौनपुर इकाई की गोष्ठी का शुभारंभ
Next Article सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सूखाग्रस्त किसानों और कामगारों के लिए वरदान बने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
  • मुंबई की दहीहांडी में चार वर्षों में 1,224 लोग घायल, RTI से मिली जानकारी
  • नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान जौनपुर इकाई की गोष्ठी का शुभारंभ
  • Diesel export duty: केंद्र ने डीजल निर्यात शुल्क बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर किया
  • RBI NBFC cancellation: 49 कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, 63 इकाइयों पर कार्रवाई

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up