मुंबई। उत्तर भारतीयों की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ की दहिसर शाखा का पुनर्गठन समारोह 7 अप्रैल, दिन रविवार को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास स्थित भारतीय सद्विचार मंच सभागृह में आयोजित किया गया है। शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सम्मानित अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, उपाध्यक्ष संजय सिंह तथा उपाध्यक्ष और शाखा प्रभारी डॉक्टर किशोर सिंह , महामंत्री देवेंद्र तिवारी तथा कोषाध्यक्ष अजय सिंह उपस्थित होंगे। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट जयशंकर पांडे ने संस्था के केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ,सदस्यों, दहिसर शाखा के सभी आजीवन सदस्यों, ट्रस्टियों तथा शुभेक्षु जनों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
उत्तर भारतीय संघ, दहिसर शाखा का पुनर्गठन समारोह

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- गोंडा में BJP को झटका! भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ सपा में शामिल,
- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बनाई ‘जननीति भारत’ पार्टी, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान
- सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया नोटिस, SIR पर जवाब तलब
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: इस्लाम अपनाने मात्र से नहीं मिलेगा OBC आरक्षण, तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज
- चेन्नई में गूंजा ‘डेमोक्रेसी की हत्या’ का नारा, TVK-कांग्रेस ने खोला मोर्चा
