By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लें शपथ – कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लें शपथ – कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह
ताज़ा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लें शपथ – कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह

Akhand Rashtra
Last updated: June 16, 2024 2:20 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लें शपथ – कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों सहित आम जन को योग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। राज भवन द्वारा नियमित योग करने व उत्तर प्रदेश का नाम योग के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित करने हेतु ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है। इसके लिए राजभवन ने ऑनलाइन एक लिंक जनरेट किया है तथा क्यूआर कोड भी दिया है दोनों में से किसी भी माध्यम से शपथ ली जा सकती है।यह ऑनलाइन लिंक 18 जून तक सक्रिय रहेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य , शिक्षक संघ के प्रतिनिधिगण, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी,राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक व कार्यक्रम अधिकारी, रोवर्स/रेंजर्स से जुड़े संयोजक व शिक्षक तथा एनसीसी के संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जौनपुर और गाजीपुर के सभी नागरिकों को ऑनलाइन योग की शपथ दिलाई जा रही है।
इसी क्रम में उन्होंने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज कराने के लिए अपील की है कि सभी नागरिक, शिक्षक, कर्मचारी , विद्यार्थी,पुरातन छात्र ,अधिवक्ता, व्यापारी एवं जनपद के आमजन ऑनलाइन शपथ लें और इस पूरी मुहिम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के योगदान को बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार सक्रिय है। इसके लिए राजभवन द्वारा प्रदेश के 34 राज्य विश्वविद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों सहित आम जन को प्रदेश में योग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन शपथ-

इसके लिये नीचे दिये गये लिंक को क्लिक कर विश्वद्यालय के नाम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर सेलेक्ट कर शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
https://rajbhawanyogapledge.in/
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जौनपुर और गाजीपुर के लोगों से अपील किया है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए अपना शपथ लें और प्रदेश में अपने जनपद के विश्वविद्यालय को प्रथम आने में अपना अमूल्य योगदान अवश्य दें ।

You Might Also Like

वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को शत-शत नमन
उन्नाव: सलेमपुर के ‘रंगीले’ प्रधान प्रतिनिधि का कारनामा, न्यूज़ ग्रुप में डाल दिया अश्लील वीडियो; अब छुड़ाए नहीं छूट रहे पसीने!
कसम……!
धनबाद में सड़क पर चिपकाया गया CM का पोस्टर, गाड़ियों से रौंदे जाने पर JMM ने दर्ज कराई शिकायत
पटैला बाजार स्थित बाबा बान्हदैत्य मंदिर में 1 मार्च को भव्य आयोजन: महा भंडारा, सम्मान समारोह और होली मिलन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मीरा भायंदर भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद नरेश म्हसके का शानदार स्वागत मीरा भायंदर भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद नरेश म्हसके का शानदार स्वागत
Next Article उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी – संतोष आरएन सिंह उत्तर भारतीय समाज के अनाथ बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी अब हमारी – संतोष आरएन सिंह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up