मुंबई। बृहन्मुंबई मनपा द्वारा संचालित कस्तूरबा क्रॉस रोड-2 बोरीवली पूर्व के महापौर पुरस्कृत शिक्षक जयप्रकाश शुक्ल, 32 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। शाला के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्याध्यापक रामविलास पांडेय ने की।मुख्य अतिथि के रूप में हास्य कवि सुरेश मिश्र थे जिन्होंने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। महापौर पुरस्कृत जयप्रकाश शुक्ल को विभाग में विशेषकर स्काउट शिक्षक के रूप में जाना जाता है। उनके मार्गदर्शन में कस्तूरबा हिंदी शाला के विद्यार्थियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार तथा मनपा का सर्वश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुआ। वक्ताओं में गिरजा शंकर त्रिपाठी, स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र दुबे, डाक्टर विनय सिंह,प्रेम चंद्र दूबे,अवधेश सिंह, अरविंद सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, सत्यप्रकाश दूबे,जरीना पारकर, ज्ञानशंकर सिंह, पूर्व विभाग निरीक्षिका अनीता छाबरिया, श्रीमती रजनी अग्रवाल, रामबली त्रिपाठी ने शुक्ल जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की। समारोह का संचालन कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने जबकि आभार शाला के मुख्याध्यापक राम अकबाल यादव ने व्यक्त किया। इससे पूर्व सभी आगंतुक मेहमानों का शाल, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
महापौर पुरस्कृत शिक्षक जयप्रकाश शुक्ल की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री मुकेश अंबानी से Elon Musk ने लगाई गुहार
- विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कौशल विकास विभाग तैयार! ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
- CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
- शिवसेना में उत्तर भारतीयों को भी मिले संवैधानिक पद: संतोष सिंह
- वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र शर्मा से दीप की सामाजिक चिंतन पर परिचर्चा
