जौनपुर। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों व आम जनमानस को पंचप्रण की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं संभ्रांत जनो को संबोधित किया, अपने संबोधन जिलाधिकारी ने कहा कि हमे मिलकर आपस में एक होकर रहने की आवश्यकता है तभी भारत देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है कि हमें यह हमेशा याद रहे कि आपसी लड़ाई से अपनी ही क्षति होती है। उन्होंने कहा कि भारत के सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की सेवा करते है, हमारी रक्षा करते है अतः हमारा कर्तव्य बनता है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हम शहीदों का तो सम्मान करते है और हमे उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए, उनकी समस्याओं को सुनना हमारी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में जो भी पौधरोपण किए जा रहे है, इनकी देखभाल करने की आवश्यकता है, पौधे हमे जीवन पर्यन्त देते रहते है। बिना हरियाली के जीवन संभव नहीं है अतः संकल्प लेना चाहिए की वृक्षारोपण अवश्य करेंगे और अपने बच्चो को पौधों के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे।
हम मिलकर रहेंगे तभी देश मजबूत होगा – जिलाधिकारी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- अमित शाह का विपक्ष पर हमला, बोले—14 पार्टियां मिलकर भी देश की आवाज नहीं बन सकतीं
- Anti-Drug एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर
- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, 15 अक्टूबर को सुनवाई पर नजर
- मोदी जी, तिरंगा फहराना अपराध है या RSS मुख्यालय पर 52 साल तक न फहराना?
- Delhi में पिछलग्गू बनकर मजा आया या नहीं?” दिल्ली में पिछलग्गू बनकर मजा आया या नहीं?’ बोले- ओम प्रकाश राजभर
