By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराज
महाराष्ट्रराज्य

प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराज

Adminakhandrashtra
Last updated: January 30, 2025 4:10 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
प्रेम कभी भी बंधन स्वीकार नही करता – राजन महाराज
SHARE

जैसलपार्क चौपाटी पर चल रही श्रीराम कथा में भारी भीड़

भायंदर । पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज के कृपापात्र शिष्य पूज्य राजन जी महाराज के व्यासत्व में धर्मज्योति प्रचार सेवा संस्थान के आयोजकत्व में 25जनवरी से जैसलपार्क चौपाटी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा में धनुषभंग के पश्चात क्रोधित भगवान परशुराम और लक्ष्मण संवाद के आश्रय में कथा गायन करते हुए राजन महाराज ने कहा कि, ब्राह्मण में निष्ठा रखने वाला सर्वकाल निर्भय रहता है। भगवान को पहचानते ही परशुरामजी के क्रोध का शमन हो जाता है वे पुनः तपस्या करने चले जाते हैं।मिथिला से राजा जनक के दूत विवाह पत्रिका लेकर अयोध्या में चक्रवर्ती जी को बारात का निमंत्रण देने पहुँचते हैं।मिथिला की पाती पाकर दशरथ जी प्रसन्नता वश स्वयं को भूल जाते हैं।राजन महाराज ने प्रेम तत्व को बताते हुए कहा कि,प्रेम वहीं पनपता है जहाँ सारे नियम समाप्त हो जाते हैं,प्रेम कभी बंधन स्वीकार नही करता।जीवन में प्रेम की अधिकता निःशब्द कर देती है,प्रेम केवल सुनता है बोलता नही। इस प्रकार राजन महाराज ने अपने मानस कथा प्रवाह से जीवन के लिए उपयोगी कई अमूल्य प्रेम सूत्रों से श्रोताओं के सैलाब को लाभांवित कर दिया।धर्मशील व्यक्ति के जीवन में धन, वैभव, सुख स्वतः आ जाता है जीवन में धन की अधिकता अनर्थ को जन्म देती है,इस बात का स्मरण बनाये रखना चाहिए।विवाह विधि की चर्चा करते हुए पूज्य राजन महाराज ने श्रोताओं को सावधान किया कि, विवाह में केवल चार भाँवर ही लेने की विधि है अतः फिल्मों को देखकर सात फेरे कभी न लिए जाएं।
पूज्य राजन महाराज ने आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां,रामजी से पूछें जनकपुर की नारी.. जैसे मांगलिक गीतों कोप्रसंगानुसार सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस आयोजन के मुख्य यजमान अनूप दान बहादुर सिंह, अध्यक्ष नवीन रामधारी सिंह और उनके सहयोगियों शारदा प्रसाद पाण्डे, आनंद पाण्डे,,विनय चौबे,सरिता चौबे, प्रीति पांडे के बीच अतिथि के रूप में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र सिंह, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दूबे, नगरसेवक मनोज दूबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डे, प्रवासी संदेश के संपादक राजेश उपाध्याय, भारत सरकार के नोटरी एडवोकेट आरजे मिश्र, विक्रम प्रताप सिंह, सिरकोनी ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, बंदर सेना के अध्यक्ष अजीत सिंह, कैलाश पाठक, सुधाकर , नरेंदर सिंह, विजय सिंह, कवि दिनेश बावरा, सुधा दूबे, दिनेश प्रताप सिंह, अमरनाथ तिवारी, एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, रमाशंकर पांडे, विनोद पांडे आदि श्रद्धालुओं ने भी मानस मंदाकिनी में अवगाहन करके अपना पुण्यवर्धन किया।

कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बने प्रमोद सिंह
पहलगाम हमले के बाद विशेष संसद सत्र की मांग
देवेंद्र फडणवीस को मिली पाक नंबर से जान से मारने की धमकी
जौनपुर में ब्रेकर पर गिरने से बाइक सवार महिला की मौत
बाबुल कर दो विदा आज तो प्यार से’ गीत ने भक्तों को किया रूहांछा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस प्रभारी बनाए गए डॉ किशोर सिंह
Next Article आधी रोटी खाएंगे देश को बचाएंगे, बीएसवीएस का संकल्प आधी रोटी खाएंगे देश को बचाएंगे, बीएसवीएस का संकल्प
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up