जाैनपुर: शासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह को बर्खास्त कर दिया। 11 अक्तूबर को उन्हें निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया था। आरोप है कि उनकी देखरेख में भूमि अधिग्रहण के मुआवजा वितरण में साढ़े चार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।
शासन ने निलंबित मुख्य राजस्व अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच करवाई थी। दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। अमर उजाला ने भ्रष्टाचार वाली खबर को प्रमुख से प्रकाशित किया था।

