जौनपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद में 10 मई को सुनिश्चित किया गया है जिसके क्रम में एमबी एक्ट के अंतर्गत किए गये लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत व्यापक प्रचार प्रसार के लिये जनपद के सभी पीआरबी डायल 112 व यातायात की तरफ से लाउड हेलर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही जन सामान्य से अपील की जा रही कि जिन लोगों का एमबी एक्ट के अंतर्गत ऑनलाइन चालान पूर्व से लंबित चल रहा है, वे 10 मई को जौनपुर न्यायालय में आयोजित होने वाली लोक अदालत में पहुंचकर अपने प्रकरण को सुगमतापूर्वक निस्तारण करायें। इस आशय की जानकारी यातायात उपनिरीक्षक सुशील मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुगमता से निस्तारित होंगे लम्बित मामले: सुशील मिश्र
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कौशल विकास विभाग तैयार! ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
- CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
- शिवसेना में उत्तर भारतीयों को भी मिले संवैधानिक पद: संतोष सिंह
- वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र शर्मा से दीप की सामाजिक चिंतन पर परिचर्चा
- सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को संदेश: ‘ये युवा छात्र हैं’, CJI सूर्यकांत की टिप्पणी से क्यों बढ़ी चर्चा?
