By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह

Omkar Tripathi
Last updated: September 16, 2025 12:36 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। सत्ता पक्ष के विधायक रमेश सिंह का जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक बड़ा भूमि विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पठखौली गांव निवासी सैयद अकबर काजमी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी निजी भूमि पर स्थानीय विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह के दबाव में अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित के अनुसार आराजी सं. 233, 234, 240 मि. व 240क पर उनका मकान, बाउंड्रीवाल और कुछ खेती की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर फर्जी बैनामा अन्सार पुत्र अमीन निवासी कौड़िया शाहगंज से फैजान पुत्र फरियाद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज द्वारा कराया गया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच फैजान ने उक्त भूमि का मुहायदा विधायक की पत्नी नीलम सिंह के नाम कर दिया, जिसके बाद से विवाद और गहरा गया।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 14 सितम्बर 2025 की सुबह करीब 7 बजे विधायक रमेश सिंह व उनकी पत्नी नीलम सिंह के संरक्षण में फैजान पुत्र फरियाद, राजेश सिंह, सचिन सिंह, शुभम सिंह, अजीत सिंह, काले सिंह सहित 25-30 अज्ञात लोग प्रार्थी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने मकान व बाउंड्रीवाल तोड़कर जेसीबी मशीन से कब्जे की कोशिश की। जब प्रार्थी, उनके भाई और घर की महिलाएं विरोध करने पहुंचे तो विपक्षियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया। इसी दौरान विपक्षियों ने मौका पाकर प्रार्थी की दीवार तोड़कर सीमेन्टेड बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली। आरोप है कि प्रार्थी के सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया और महिलाओं व पड़ोसियों को धमकी दी गई कि यदि कोई दीवार तोड़ेगा तो उसकी जान ले ली जाएगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

पीड़ित सैयद अकबर काजमी का कहना है कि यह समूची कार्रवाई विधायक के निर्देश पर पुलिस की मिलीभगत से की गई। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर किसी भी समय जानलेवा हमला हो सकता है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

You Might Also Like

कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके पैर छूने खुद पहुंचे पीएम मोदी; Suvendu Adhikari के शपथ ग्रहण की सबसे भावुक तस्वीर
अयोध्या दौरे पर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश?
बादशाहपुर स्टेशन के पूरब में अंडरपास निर्माण की मांग
भाजपा सरकार में माफिया और अपराधी कर रहे लूट और हत्या:- सांसद बाबूसिंह कुशवाहा
Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article भारत का कर्ज बनाम GDP: 15 दिनों की तस्वीर और गहरे निहितार्थ
Next Article नीभापुर में पिपरी भवानी धाम के सुंदरीकरण में आपत्ति, गांव में आक्रोश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर राजभर का तंज, बोले—‘कैसी रही आजम चचा से मुलाकात?’
  • फतेहपुर MLC चुनाव में बूथ लूटने का आरोप, अखिलेश यादव ने BJP पर उठाए सवाल
  • अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: जेल में आजम खान से मुलाकात, बोले- किसी राजनीतिक परिवार ने इतना अन्याय नहीं झेला
  • आजमगढ़ में MLC चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, वाहन से ₹2.41 लाख बरामद
  • यूपी में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वॉर, सपा पर माफिया संरक्षण और परिवारवाद के आरोप

Recent Comments

No comments to show.
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up