जौनपुर: जीनत आरा पत्नी अफजल खा नि० बिऊर थाना चैनपुर जिला भभुआ बिहार की रहने वाली है वर्तमान में अपने संबंधी अब्दुल कैस निवासी हुसैनाबाद न्यू कालोनी जागृति विला थाना लाइन बाजार जौनपुर के यहाँ आयी हुई है दिनांक 20.06.25 को उसने आँनलाइन खरीदे गये इंडक्शन चूल्हे की मरम्मत के लिए कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 180010XXXXX पर फोन किया तो बताया गया कि आप फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नम्बर गूगल से प्राप्त कर बात कर ले तब उसने गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर का नम्बर 73680XXXXX प्राप्त कर बात किया तो बताया गया कि 10 मिनट के अन्दर आपको सर्विस उपलब्ध करा दी जायेगी थोडी देर बाद उसी नम्बर से एक वीडियो काल आया एवं वीडियो काल के दौरान स्क्रीन शेयर करने को कहा गया उसके मना करने पर कहा गया कि जब आप स्क्रीन शेयर करेंगी तभी लोकेशन आयेगा और हम वहा पर अपना मकैनिक भेज देंगे तब उसके द्वारा स्क्रीन शेयर करने पर उसके द्वारा कहा गया कि फोन पे से पाँच रूपये का रजिस्ट्रेशन करिये रजिस्ट्रेशन करने के लिये उसके द्वारा पिन कोड फोन पे पर डाला गया इसके पश्चात उसके द्वारा मो0न0- 91222XXXXX का अन्तिम का पाँच अंक पूछा गया इसके पश्चात ही उसके एकाउन्ट न0 1101386XXXXX (केनरा बैंक) से 91222 /रूपये कट गया जिसकी उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत उसी दिन करायी है बाद में उसके द्वारा थाना लाइन बाजार पर भी ऑनलाइन फ्रॉड का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
लोगों की चाहिए कि ऑनलाइन लेन दें सर्विस के लिए सावधानी पूर्वक ही कार्य करे ।

