By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अखण्ड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव में कृपाशंकर सिंह को समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अखण्ड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव में कृपाशंकर सिंह को समर्थन
ताज़ा ख़बरें

अखण्ड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव में कृपाशंकर सिंह को समर्थन

Akhand Rashtra
Last updated: May 14, 2024 7:53 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
अखण्ड राजपूताना सेवा संघ द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जन्मोत्सव में कृपाशंकर सिंह को समर्थन
SHARE

जौनपुर।महराजगंज क्षेत्र के लोहिन्दा चौराहे पर स्थित अखण्ड राजपूताना सेवासंघ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह दुर्गवंश की अध्यक्षता में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने महाराणा प्रताप की वीरता का गुणगान आल्हा के माध्यम से किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया।
बतौर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्ति आईपीएस कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप नाम है वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का। महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया।मातृभूमि की रक्षा के लिए आन,बान शान रखते हुए महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करने की बजाए वनों में रहना ज्यादा श्रेयस्कर समझा।पूर्व राज्य मंत्री जिला सहकारी समिति के चेयरमैन कुँवर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के रक्षक और स्वतंत्रता प्रेमी के रूप में विश्वविख्यात है।राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं उन्होंने जीवन में कठिन संघर्ष करके देश वासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया।ऐसे महापुरूषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।उनके बताए मार्गदर्शन पर चलने तथा देश व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले।इस मौके पर राजवीर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष व अजय सिंह अगरौरा को जिला सचिव मनोनीत कर सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अखिलेश सिंह ने किया और सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के समर्थन का एलान किया।इस मौके पर अशोक कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष महराजगंज,अरूण कुमार सिंह (पूर्व प्रधान) जिलाध्यक्ष जौनपुर,समर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य तिलकधारी सिंह महाविद्यालय, सत्यदेव सिंह राष्ट्रीय समन्वयक, डॉ विनोद सिंह वत्स जिलाध्यक्ष,कुंवर शिव बाबा सिंगरामऊ स्टेट, कुंवर देवेश देव सिंह राजा बाजार स्टेट,पंकज मिश्रा युवा समाजसेवी, विनय कुमार शाही
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी विवेक कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, सजल सिंह ,पूर्व ब्लाक प्रमुख,राजकुमार सिंह रिंकू पूर्व ब्लाक प्रमुख, आशुतोष सिंह,आशीष सिंह सोनू,सुनील सिंह,राजेश सिंह सूर्यवंशी,विरेन्द्र सिंह (प्रयागराज),सत्यनारायण सिंह जिला संरक्षक,महेन्द्र प्रताप सिंह,पंकज सिंह कौशिक,श्यामराज सिंह (भाजपा नेता),गंगा सिंह
(विधायक प्रतिनिधि),प्रवीण सिंह विकास युवाध्यक्ष मुंगरा विधानसभा,सरनाम सिंह,अमरपाल सिंह,उमाप्रताप सिंह, जिलेदार सिंह,अवधेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा – उप जिलाधिकारी
संजय उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, गांव में शोक की लहर
कथावाचकों की बढ़ती संख्या के बावजूद कमजोर होता सनातन और हिंदुत्व 
संस्कृत के प्रकांड विद्वान पंडित हर्षू प्रसाद शास्त्री का निधन
गांव में आलीशान मकान, जमीन से गहरे लगाव की पहचान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चिलचिलाती धूप में भी कनक सिंह स्कूटी से भाजपा का कर रही प्रचार चिलचिलाती धूप में भी कनक सिंह स्कूटी से भाजपा का कर रही प्रचार
Next Article अनूप भारद्वाज के घर पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत अनूप भारद्वाज के घर पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up