By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अज्ञात कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा भारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > अज्ञात कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा भारी
महाराष्ट्र

अज्ञात कस्टमर केयर से बात करना युवक को पड़ा भारी

Akhand Rashtra
Last updated: October 31, 2023 12:57 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई के खाते से उड़ाए 6 लाख रुपए

जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित बड़सरा गांव निवासी व मर्चेंट नेवी में काम करने वाले युवक को अपना एनआरआई खाता ट्रान्सफर के लिए यश बैंक के कस्टमर केयर से बात करना भारी पड़ गया। आरोप है कि उसने टोलफ्री नंबर पर थोड़ी देर बात करने के बाद उसे रख निजी नंबर से काल कर झांसे में लेकर एक ऐप डाउनलोड करा दिया। जिसके बाद उसके खाते से छह लाख रुपए पार कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस वाराणसी व खुटहन थाने में अज्ञात कस्टमर केयर के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम व चारसौबीसी का केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी विवेकानंद तिवारी का आरोप है कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता है। उसका मुंबई के उल्लास नगर स्थित यश बैंक में एनआरआई खाता है। वह अस्वस्थ होने के चलते लगभग एक माह पूर्व गांव आया था। पखवाड़ा पूर्व वह अपना खाता जौनपुर में ट्रांसफर कराने के लिए बैंक द्वारा दिए गए टोलफ्री नंबर पर फोन किया। आरोप है कि कस्टमर केयर ने जानकारी लेने के बाद फोन रख दिया। थोड़ी देर बाद उसने निजी नंबर से फोन किया। उसने एक ऐप का लिंक भेज उसे डाउनलोड करने को कहा। आरोप है कि डाउनलोड होने के कुछ देर बाद उसके खाते से छह लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। जिसका मोबाइल पर मैसेज देख उसने खाता संचालन रोकवा दिया। यह भी आरोप है कि घटना की सूचना थाने पर दी गई तो उसे बताया गया कि जिले के साइबर थाना में तहरीर दीजिए। वहां जाने पर मामला पांच लाख से ऊपर होने के चलते उसे साइबर क्राइम सेल वाराणसी भेज दिया गया। जहां पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। घटना का एक और मुकदमा स्थानीय थाने में भी दर्ज कर लिया गया। पीड़ित पैसों की वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

अपना पूर्वांचल महासंघ की नासिक में बैठक
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश नंदीमठ का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मोरछड़ी परिवार का द्वितीय श्री श्याम महोत्सव संपन्न
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर भारतीय संघ द्वारा 76 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण
एड. रवि व्यास को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने में बीजेपी की महत्वपूर्ण भूमिका – कृपाशंकर सिंह
Next Article 2024 में नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री – दिनेश चौधरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up