शारदा नदी बाढ से प्रभावित करीब एक दर्जन गांवो मे भरा पानी
*प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप*(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी मे लगातार बारिश होने से नदियाँ उफान पर है जिसमे शारदा नदी का जलस्तर बढने से निघासन तहसील के निचले स्थानों मे बाढ का पानी भरना शुरू है। तहसील के हुलासीपुरवा से नौगावां गांव को जोडने वाला मुख्य मार्ग जलमग्नहै सडक पर तेजी से धार चल रही है।इसके साथ ही शारदा नदी बाढ से करीब एक दर्जन गांव प्रभावित हुए बोटनपुरवा,हुलासीपुरवा,सुर्जीपुरवा,यादव पुरवा,नौगवां, दौलतापुर,मदनापुर,रानीगंज, लालबोझी,खमरिया, झौबापुरवा आदि गांव बाढ की चपेट मे है। इस बाढ ने खेतो की फसलो को भी छति पहुचाई है जिससे किसान काफी परेशान है। तहसील प्रशासन और एसडीएम राजीव निगम लालबोझी गांव का जायजा लिया था और बाढ पीड़ित परिवारों को 300 लंच भी वितरित कराये थे। एसडीएम ने बताया कि बाढ के खतरो को लेकर पूरा तहसील प्रशासन अलर्ट है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं।

