जौनपुर |अनफिट वाहनों में स्कूल जा रहे सैकड़ों बच्चे” के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन/ प्रवर्तन) ने अवगत कराया है कि कार्यालय अभिलेखानुसार जनपद जौनपुर में 979 स्कूली वाहन पंजीकृत है। उनमें से 110 स्कूली वाहन के फिटनेस फेल है। चूँकि विगत डेढ माह से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूल बन्द थे। जिस कारण अधिकांश वाहनों के फिटनेस फेल हो गये थे। वर्तमान में स्कूलों के खुल जाने से अधिकांश स्कूलों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्यों द्वारा फिटनेस करायी जा रही है,उक्त के साथ प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान अनफिट स्कूली वाहनों का रोड में संचालन पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 1 जुलाई 2025 से 02 जुलाई 2025 तक कुल 13 वाहनों का चालान एवं 02 वाहनों को निरूद्ध किया गया है, आगे भी अनफिट ऐसे स्कूली वाहन / अन्य यात्री वाहन (आटो / ईरिक्शा) जो बच्चों को स्कूल तक ले जाने का कार्य कर रहे है उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

