* बक्शा कृषि विज्ञान पर आयोजित हुआ कृषक जागरूकता कार्यक्रम
विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
नौपेड़वा/जौनपुर | बदलापुर भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि जब हम मानव अन्न स्वस्थ खायेंगे तभी स्वस्थ रह सकेंगे। विधायक जिला कृषि विभाग द्वारा बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषि सूचनातंत्रों के सुदृष्टिकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी किसान मेला के दौरान अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि वैज्ञानिकों की सलाह पर प्रगतिशील किसान उन्नतिशील फसल तैयार कर उत्पादन बढ़ाये। उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि किसान खुद के साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि अब तो मोटा अन्न खाकर लोग मोटापा घटा रहे है। विधायक ने अमेरिका भ्रमण पर चर्चा करतें हुए कहा कि अन्न की शुद्धता आज भी भारतीय अन्न में ही है। उन्होंने पीली नदी की चर्चा करते हुए कहा कि मेरे व जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचन्द्र के प्रयास से नदी को पुनर्जीवित करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने देवरिया गांव में करीब 200 सौ वर्ष पुरानी जीर्ण शीर्ण भगवान शिव के मंदिर के पुनरोद्धार पर डीएम की प्रशंसा करतें हुए कहा कि नदी को पुनर्जीवित करने में एक रुपया भी सरकारी पैसा खारिज न करतें हुए जनसहयोग से किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचन्द्र ने कहा कि किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए सरकार की प्रगति में हिस्सेदार बने। कार्यक्रम से पूर्व विधायक द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण किया गया। उपकृषि निदेशक हिमांशू पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रेलवे मंत्री के ओएसडी विक्रांत शर्मा, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रगति यादव, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, सरोज कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, महेश कुमार तिवारी, एडीओ एजी अनुराग सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। संचालन आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान दुर्गा मौर्या, सरोज सिंह सहित चार महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।

