उत्तरप्रदेश में खेल प्रतिभाएं और निखर सकेंगी। ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं सुविधाओं के अभाव में दम नहीं तोड़ें इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। प्रमुख सचिव युवा कल्याण ने इस संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम और हर मंडल में एक आधुनिक स्पोर्ट्स कालेज बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाये।

