अयोध्या, 13 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के महानिदेशक श्री पी.सी. मीना ने आज जिला कारागार, अयोध्या का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्य द्वार पर सशस्त्र सलामी और पुष्पगुच्छ के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालन-नियंत्रण कक्ष, सीसीटीवी प्रणाली, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं की सराहना की। स्मार्ट क्लास और पैरालीगल क्लिनिक में एसी लगवाने के निर्देश दिए गए।
महानिदेशक ने शहीद अशफाक उल्ला खाँ स्मारक पर माल्यार्पण किया और पाकशाला, मुलाकात स्थल, अस्पताल व अल्पवयस्क बैरक का जायजा लिया। बीमार बंदियों को फल वितरित किए गए। महिला कारागार में बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा की। एक महिला बंदी के बच्चे को स्कूल किट, चिप्स और चॉकलेट भेंट की गई।
निरीक्षण में उपमहानिरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक श्री उदय प्रताप मिश्र, डॉ. डी.एन. द्विवेदी, डॉ. पुलकित राजा, कारापाल श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


