By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा
उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा

Omkar Tripathi
Last updated: June 11, 2025 4:43 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में हुआ हादसा
SHARE

शाहगंज (जौनपुर), 11 जून। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर स्थित एक रेलवे फाटक के पास शादी समारोह से लौट रही एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में शाहगंज क्षेत्र स्थित रेलवे फाटक के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। कार सीधे एक पोल से टकराकर पलटती हुई गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 6 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

डॉ. राकेश कुमार, चिकित्सक, सीएचसी शाहगंज ने बताया कि 10 घायलों को लाया गया था, जिनमें एक वृद्ध की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बाकी घायलों में से 6 की हालत गंभीर थी, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।”

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है।

समाजसेवी पूर्व प्रधान रामआसरे सिंह का निधन
यूपी में तृतीय स्थान प्राप्त कर राहुल एजुकेशन के छात्र ने किया नाम रोशन
नागरिक शिक्षण संस्था में मनाया गया गणतंत्र दिवस
दो पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दूसरा घायल,
रबीउल अव्वल का चांद नजर आया,
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर लौटने की उम्मीदों पर फिरा पानी: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची में नहीं मिला स्थान जौनपुर लौटने की उम्मीदों पर फिरा पानी: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची में नहीं मिला स्थान
Next Article आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए करें जल संरक्षण : डॉ दिनेश चंद्र आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए करें जल संरक्षण : डॉ दिनेश चंद्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up