By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अली—अली, हाय अली की आवाज से गूंजा जौनपुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अली—अली, हाय अली की आवाज से गूंजा जौनपुर
उत्तर प्रदेशराज्य

अली—अली, हाय अली की आवाज से गूंजा जौनपुर

Adminakhandrashtra
Last updated: March 22, 2025 3:58 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

अंजुमन जुल्फेकारिया के नेतृत्व में मीरमस्त से निकला कदीम अलम और ताबूत का जुलूस

जौनपुर. शहर के मीरमस्त स्थित मस्जिद शाह अता हुसैन से 20 रमजान शुक्रवार को हजरत अली की शहादत के मौके पर अलम और ताबूत का कदीम जुलूस बरामद हुआ. अंजुमन जुल्फेकारिया के हमराह यह जुलूस उठा और इसमें भारी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने शिरकत करके हजरत अली को खिराजे अकीदत पेश किया. वहीं जुलूस में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और हर किसी की जुबां पर अली—अली, हाय अली, हाय अली की सदा थी. मौलाना महफुजूल हसन खां पेश इमाम शिया जामा मस्जिद ने मजलिस को खेताब किया और हजरत अली की जिंदगी पर रोशनी डाली. इसके बाद जुलूस मस्जिद से बरामद हुआ और बड़ी मस्जिद होता हुआ नवाब युसूफ रोड पहुंचा. यहाँ डॉ क़मर अब्बास ने तकरीर खिताब किया. इस बार उन्होंने मौला अली की शहादत पेश किया. फिर यह जुलूस कोतवाली चौराहा पहुंचा वहां भी तकरीर ज़ाकिर ए अहलेबैत बेलाल हसनैन ने किया ।जुलूस इसके बाद चहारसू चौराहा पहुंचा वही ढालगरटोला इमामबाड़ा मद्दु मरहूम में मजलिस को मौलाना कैसर अब्बास आज़मी ने खेताब किया,यहां से कदीम तुरबत और अलम का जुलूस अंजुमन हुसैनिया के नेतृत्व में निकाला गया नवाज़ हसन व अदीब ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर माहौल गमगीन कर दिया।ये जुलूस कदीम रास्ते से होता हुआ चहारसू पहुँचा जहाँ दूसरे जुलूस में शामिल हो गया. यहां पर शिया इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसीपल मोहम्मद हसन नसीम ने तकरीर की और फिर अंजुमन जुल्फकारिया के हमराह ये जुलूस शाही पुल, बेनी साहू की गली, ओलांदगंज, जोगियापुर, कचहरी होते हुए हुसैनाबाद स्थित शाह पंजे जाकर समाप्त हुआ। संचालन मेंहदी रज़ा एडवोकेट ने किया।शाह के पंजे में मगबरबैन की नमाज मौलाना महफ़ूजुल हसन खां ने अदा कराया।बाद में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया. मुतवल्ली तहसीन शाहिद व मुन्ना अकेला ने यहाँ सभी मुकम्मल व्यवस्था किया था। यहां भी अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी. जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने वालों में अंजुमन जुल्फेकारिया के उपाध्यक्ष अकबर हुसैन उर्फ शमशीर, मरकजी मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शहंशाह हुसैन रिजवी, मुस्तफा शम्सी, फैज, मोहम्मद अब्बास आरिफ, मो.शाहिद गुड्डू, जहीर हसन, माजिद हसन, सकलैन हैदर कंम्पू,मिर्ज़ा जमील ,शाहिद मेहदी, नेहाल हैदर, आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई — सोनराडीह ओपी क्षेत्र से 8 टन अवैध कोयला जप्त, बीसीसीएल को सौंपा गया माल
सांताक्रुज में महापौर पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों का सम्मान
विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर लल्लन तिवारी से मिले मदनलाल कटारिया
विद्यालय में छह वर्षीय बच्ची को सर्प ने काटा, हालत गंभीर।
गलत खान पान के कारण होती है एनीमिया की बीमारी:डॉ जयेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article करंजाकला क्षेत्र पंचायत के विकास कार्य हेतु 7 करोड़ 82 लाख का बजट को मिली स्वीकृति
Next Article पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिसकर्मियों से लगवायी दौड़,
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up