जौनपुर | शहर के बदलापुर पड़ाव स्थित तकिया तारापुर के अल मदनी पब्लिक स्कूल में आज एक भव्य समारोह कर सामाजिक संस्था सायमा फाउंडेशन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्य नगर पालिका अध्यक्ष मौजूद रही।वही इस मौके पर स्कूल प्रबंधक मौलाना वसीम शेरवानी ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं को ऐसे स्कूलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए जिससे गरीब तबके के बच्चों के अंदर भी समाज सेवा व देशभक्ति का जज्बा बना रहे और वह अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को दिखा पाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर रामसूरत मौर्या, शकील ड्रग्स,अरशद कुरैशी,आरिफ खान,अनवारूल गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुस्तफा ने किया

