By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध कब्जा के व्यापार में फंसे सत्ता पक्ष विधायक रमेश सिंह

Omkar Tripathi
Last updated: September 16, 2025 12:36 am
Omkar Tripathi
6 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। सत्ता पक्ष के विधायक रमेश सिंह का जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक बड़ा भूमि विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पठखौली गांव निवासी सैयद अकबर काजमी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी निजी भूमि पर स्थानीय विधायक रमेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह के दबाव में अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित के अनुसार आराजी सं. 233, 234, 240 मि. व 240क पर उनका मकान, बाउंड्रीवाल और कुछ खेती की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर फर्जी बैनामा अन्सार पुत्र अमीन निवासी कौड़िया शाहगंज से फैजान पुत्र फरियाद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज द्वारा कराया गया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच फैजान ने उक्त भूमि का मुहायदा विधायक की पत्नी नीलम सिंह के नाम कर दिया, जिसके बाद से विवाद और गहरा गया।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 14 सितम्बर 2025 की सुबह करीब 7 बजे विधायक रमेश सिंह व उनकी पत्नी नीलम सिंह के संरक्षण में फैजान पुत्र फरियाद, राजेश सिंह, सचिन सिंह, शुभम सिंह, अजीत सिंह, काले सिंह सहित 25-30 अज्ञात लोग प्रार्थी की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। आरोप है कि सभी लोगों ने मकान व बाउंड्रीवाल तोड़कर जेसीबी मशीन से कब्जे की कोशिश की। जब प्रार्थी, उनके भाई और घर की महिलाएं विरोध करने पहुंचे तो विपक्षियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया। इसी दौरान विपक्षियों ने मौका पाकर प्रार्थी की दीवार तोड़कर सीमेन्टेड बाउंड्रीवाल खड़ी कर ली। आरोप है कि प्रार्थी के सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया गया और महिलाओं व पड़ोसियों को धमकी दी गई कि यदि कोई दीवार तोड़ेगा तो उसकी जान ले ली जाएगी।

पीड़ित सैयद अकबर काजमी का कहना है कि यह समूची कार्रवाई विधायक के निर्देश पर पुलिस की मिलीभगत से की गई। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर किसी भी समय जानलेवा हमला हो सकता है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी पक्ष के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

इस वर्ष गुरुकुल का राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में 
उच्च शिक्षा संस्थान के पास नदारत मौखिक इतिहास विभाग
प्रदेश के 58 नगरीय निकायों में सुल्तानपुर स्मार्ट पालिका हुआ चयनित
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए
कैंसर रोगियों और उनके परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भारत का कर्ज बनाम GDP: 15 दिनों की तस्वीर और गहरे निहितार्थ
Next Article निर्माण और शिल्पकला के देवता भगवान विश्वकर्मा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up