By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अवैध खनन की भेंट चढ़ा मासूम : गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अवैध खनन की भेंट चढ़ा मासूम : गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध खनन की भेंट चढ़ा मासूम : गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत

Omkar Tripathi
Last updated: August 9, 2025 11:31 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
अवैध खनन की भेंट चढ़ा मासूम : गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
SHARE

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। चतुर्भुजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने एक 10 साल के बालक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार की लगभग 3:30 बजे की है।

गांव के धनापुर हरिजन बस्ती निवासी मोहन गौतम का 10 वर्षीय पुत्र टकलू दोपहर कुछ बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय के सामने शौच के लिए गया था। पानी देखकर नहाने के लिए जेसीबी द्वारा मिट्टी खनन किए गए 15 फीट गहरे गड्ढे में उतर गया। लेकिन गड्ढा ज्यादा गहरा होने के कारण बालक पानी में डूब गया। साथ में गए बच्चों ने घर पर जाकर बताया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

*पुलिस ने शुरू की जांच*

सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने अग्निशमन दल को भेजकर खुद भी मौके पर पहुंच गए बालक की तलाश में जुट गए। घंटे भर से डूबे बालक की थानाध्यक्ष रामपुर ने 10 मिनट में बच्चे का शव बरामद किया। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामपुर थानाध्यक्ष की सक्रियता का ग्रामीणों ने धन्यवाद के साथ सराहना भी की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष की सक्रियता के कारण बच्चे का शव जल्दी बरामद किया गया।

*अवैध खनन का खुलासा*

ग्रामीणों का कहना है कि यह गड्ढा जो तालाब की तरह है, इसमें मिट्टी खनन कराया गया था। यह मिट्टी फोरलेन सड़क पर गई थी। मानक के विपरीत इतनी ज्यादा मिट्टी निकालने के कारण यह तालाब की स्थिति में हो गई, जिस कारण इस बच्चे की मौत हो गई।

*जिम्मेदार कौन?*

अवैध खनन से बना गड्ढा मौत का कारण बन गया। कुछ दिन पूर्व यहां मिट्टी खनन किया गया था, जिसमें मानक के विपरीत 15 से 20 फीट तक मिट्टी निकाली गई। जहां की जमीन तालाब में तब्दील हो गई। इतना ही नहीं, इस गड्ढे में गिरकर आने-जाने वाले किसान भी चोटिल होते हैं। आखिर इस अवैध खनन का जिम्मेदार कौन है? किसके आदेश-निर्देश पर मानक के विपरीत इतनी गहराई में मिट्टी का खनन किया गया?

*एक किसान की बेटी ने अपने पिता का नाम किया रोशन*
जौनपुर में करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, सड़क जाम
नालासोपारा में चार मंजिला इमारत ढही, 150 परिवार सुरक्षित निकाले गए
एबीएसए ने अमान्य विद्यालयों को कराया बन्द
बीएमसी के आदर्श मुख्याध्यापक रामराज पाल सेवानिवृत्त
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article *रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत: जौनपुर में 97 रोडवेज बसें फ्री* *रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत: जौनपुर में 97 रोडवेज बसें फ्री*
Next Article मीरा भायंदर में अभियान की कजरी महोत्सव में बही गीतों की बयार मीरा भायंदर में अभियान की कजरी महोत्सव में बही गीतों की बयार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up