By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अवैध रूप से चल रहा है अस्पताल, अप्रशिक्षित कर रहे आपरेशन, मरीजों का हो रहा शोषण, जिम्मेदार कौन..?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अवैध रूप से चल रहा है अस्पताल, अप्रशिक्षित कर रहे आपरेशन, मरीजों का हो रहा शोषण, जिम्मेदार कौन..?
उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध रूप से चल रहा है अस्पताल, अप्रशिक्षित कर रहे आपरेशन, मरीजों का हो रहा शोषण, जिम्मेदार कौन..?

Adminakhandrashtra
Last updated: May 11, 2025 7:36 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज सोंधी विकास खंड के अरंद गांव में एक किराए के कमरे में संचालित हो रहा कथित निजी अस्पताल न पंजीकृत है और न ही किसी मानक का पालन करता है। बावजूद इसके यहां निडर होकर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर मरीजों का शोषण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी मामले को और भी संदेहास्पद बना रही है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल में न कोई अनुभवी डॉक्टर है और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। गर्भवती महिलाओं को डरा-धमकाकर अनावश्यक ऑपरेशन के लिए मजबूर किया जाता है। ऑपरेशन के बाद जब मरीज की हालत बिगड़ती है तो आनन-फानन में उन्हें किसी बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है जहां संचालक को मोटा कमीशन भी मिलता है। बताया जाता है कि यह अस्पताल बिना किसी पंजीकरण या डिग्री के भगवान भरोसे चल रहा है। स्थानीय स्तर पर सक्रिय कुछ दलाल गांवों से मरीजों को बहला—फुसलाकर अस्पताल में लेकर आते हैं जहां पहले तो उन्हें महंगी और अनावश्यक जांच के जाल में फंसाया जाता है और फिर भय का माहौल बनाकर सीजर, ऑपरेशन के लिए मजबूर किया जाता है।गांव निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह से अवैध रुप से संचालित हो रहा है और प्रतिदिन कई मरीज इसके शिकार बन रहे हैं। वहीं उर्मिला देवी का कहना है कि अस्पताल संचालक रसूखदार हैं और वर्षों से यह स्वास्थ्य विभाग की आंख में धूल झोंकते हुए बेधड़क चल रहा हैं। सरकारी सुविधाओं के होते हुए भी ग्रामीण जाल में फंसते हैं। मामले को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी सोंधी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अस्पताल का शीघ्र ही भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। यदि अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जायेगी।

शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह की शिक्षिका पत्नी के साथ खड़ा हुआ संगठन
शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव एवं कवि सम्मेलन संपन्न
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा पूर्वजों को काव्यांजलि
जौनपुर महामेला में उमड़ा भारी भीड़ ,चौकी प्रभारी, यातायात, मयफोर्स रहे मुस्तैद
जॉर्जिया में बजा जौनपुर का डंका, डॉ. रॉबिन सिंह हुए सम्मानित 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सड़क दुर्घटना के 45 मामलों का हुआ निस्तारण
Next Article भू – मार्ग विवाद में चार लोग गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up