जौनपुर: अहियापुर विद्युत ट्रांसफार्मर स्टोर पर मंगलवार को खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने हेतु एक उपभोक्ता विभाग की लापरवाही से आजिज आकर बारिश के दौरान भीगते हुए धरने पर बैठ गया। बक्शा विकास खण्ड के खुशहूपुर गांव निवासी युवा समाजसेवी संदीप यादव ने बताया कि गोरियापुर नौपेड़वा पावर हाऊस से दरियावगंज फीडर से संचालित विद्युत आपूर्ति खुशहूपुर गांव में गई है। गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 23 जुलाई को जल गया। 24 जुलाई को कम्पलेन किया गया परन्तु जेई द्वारा पीआर लेट बनाया गया। संदीप ने बताया कि जब मैं बुलाये गए समय पर 26 जुलाई को अहियापुर पहुँचा तो दो दिन बाद बुलाया गया। संदीप ने बताया कि जब मैं आज पुनः अहियापुर पहुँचा तो अब मुझे पुनः दो दिन बाद बुलाया जा रहा है। आजिज आकर संदीप वही पर बाहर बारिश में भीगते हुए धरने बैठ गया। उन्होंने बताया कि अब थक हारकर विभाग की कार्यप्रणाली से यही बैठा रहुगा जब ट्रांसफार्मर मिल नही जाएगा।

