विधायक दोनो परिवारों से मिलकर व्यक्त की सहानुभूति दिये 25-25 हजार रुपए CM को लिखा पत्र
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
पलिया– लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आने वाली विधानसभा पलिया के विधायक रोमी साहनी सदैव जनता के सुख दुःख मे मदद करते रहते है। बताते चले कि कुछ दिन पहले एक आंटा चक्की फटने की खबर मिली थी मिली जानकारी के अनुसार गांव मटेहईया मे दो परिवारो मे चक्की फिस्फोट होने से उपदेश याद और हरिपाल भार्गव की मौत हो गई थी। उन्ही के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने सहानुभूति व्यक्त करते हुए मृतक उपदेश यादव की पत्नी उमा देवीको 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता की और हरिपाल भार्गव की पत्नी नन्ही देवी को 25 हजार रूपए की मदद की विधायक ने दोनो परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा।साथ ही यह भी बताया कि अगर आप लोगो को किसी प्रकार की जरूरत पडे़ तो आप लोग हम से मिल सकते है।

