By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’
ताज़ा ख़बरें

आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’

Akhand Rashtra
Last updated: April 1, 2024 1:44 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
आईपीएस अमित श्रीवास्तव की नई किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’
SHARE

जौनपुर। साहित्य में शहरों और कस्बों पर लिखने की सुदीर्घ परंपरा रही है। पश्चिम से लेकर पूरब तक मुंबई से लेकर कोलकाता तक और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक खूब लिखा गया है। जौनपुर शहर पर रोचक किस्सागोई से भरी ऐसी ही एक किताब ‘सिराज–ए–दिल जौनपुर’ प्रकाशित हुई है। छोटे छोटे टुकड़ों में बटी आईपीएस अमित श्रीवास्तव की यह किताब एक खांटी जौनपुरिया की अपने हिस्से में आए शहर की बायोग्राफी है जिसमें भूत और वर्तमान, इतिहास, भूगोल और संस्कृति–समाज सब एक साथ चहलकदमी करते हैं। यह किताब सिर्फ बीते दिनों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आख्यान भर नहीं है बल्कि वर्तमान का भी एक जीवंत दस्तावेज है। आप किताब के अध्याय दर अध्याय पढ़ते जाते हैं और लेखक की फोटोग्राफिक नजर से जौनपुर की इमारतों, परंपराओं और भूले बिसरे, अल्पख्यात किरदारों से साक्षात्कार करते चलते हैं। एक अर्थ में यह किताब जौनपुर पर जमी धूल की परत को हटाने का प्रयास करती है। बेहद रोचक और पठनीय यह किताब सेतु प्रकाशन से आई है। आपको बता दें कि इस किताब के लेखक आईपीएस अमित श्रीवास्तव जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से हिंदी साहित्य में परास्नातक और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त किए हैं। अमित श्रीवास्तव उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं एवं वर्तमान में देहरादून में पदस्थ हैं. पिता कन्हैया लाल एडवोकेट और माता प्रेमलता श्रीवास्तव का आशीर्वाद इन्हें हमेशा मिलता रहता है। इस किताब के अलावा 6 किताबें और प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कविता संकलन – बाहर मैं… मैं अंदर … , संस्मरण – पहला दखल, उपन्यास – गहन है यह अंधकारा, कहानी संग्रह – कोतवाल का हुक्का, डायरी – कोविड ब्लूज और आलोचना – भूमंडली करण एवं समकालीन हिंदी कविता शामिल है।

किताब का लिंक और प्रकाशक का फोन नंबर
https://amzn.in/d/12qDzRs

+91 78358 76100
+91 95825 02101

प्रधानाध्यापक के हत्यारों की गिरप्तारी के लिए संगठन ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम
विट्ठल का दर्शन कर सुरेश सिंह ने की महायुति सरकार के पूर्ण बहुमत की प्रार्थना
बाबा दुबे के करीबी यशवंत शुक्ला का हृदय गति रुकने से निधन
भारत माता के जयकारे से गुंजा गांव व शहर
शिक्षकों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी –यशपाल सैनी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कोशिश के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण एवं कविगोष्ठी संपन्न कोशिश के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण एवं कविगोष्ठी संपन्न
Next Article प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up