By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *आदमी…आदमी को ही….!*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > *आदमी…आदमी को ही….!*
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

*आदमी…आदमी को ही….!*

Omkar Tripathi
Last updated: June 7, 2025 6:17 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

दुनिया का दस्तूर है प्यारे….

यहाँ हर एक सफल आदमी….!

मदारी बन जाता है…और…

आदमी को ही…..

कभी भालू तो कभी वानर बनाकर

डमरू बजा-बजाकर गली-गली में

आदमी के सामने ही नचाता है….

इतना ही नहीं इसके लिए….!

रखता है वह एक सोटा….

आदमी…आदेश आसानी से…

मान जाए तो ठीक…वरना…

धौंस इसी का ही हमेशा है देता…

पहनने के लिए देता है वह…!

बस एक फ्रॉक या फिर एक लँगोटा..

खाने के लिए मानता है कि पर्याप्त है

बस एक थाली और एक लोटा….

जीने के लिए देना चाहता है….!

बस दाल और रोटी….क्योंकि..

पेट उसका खुद ही…भरा नहीं है…

अब तलक..और..चाहता है वह…!

कमाना वह रकम मोटी-मोटी…

सचमुच…आदमी-आदमी को ही…!

एक खिलौना सा बनाए हुए हैं….

आदमी,कहने को जनम आदमी का

पाया भले है प्यारे…पर…देखो तो…

आदमी ही उसे यहाँ पशु वनाए हुए है

खेलने को उससे….खुद के ऊपर…

अलग सा मुखौटा भी लगाए हुए है…

और….आदमी भी यहाँ आराम से

आदमी के हाथ की कठपुतली बन,.

बस नाचे जा रहा है…नाचे जा रहा है

मित्रों….निश्चय ही गुज़रते होंगे…

चित्र सुन्दर से उनके भी सामने….

पर उन्हें देखने का हुनर…

शायद वे गँवाए हुए हैं..

मज़बूर हालात इतने हैं उनके….!

कि ख़ुद को वे छिपाए चाहे जितना, 

पर…सभी जानते है कि…

घर अपना….वे जलाए हुए है….

अब कैसे कहूँ मित्रों….!

दुनिया की तो यही रीति है प्यारे…

यहाँ आदमी-आदमी का ही…!

भरपूर सताया हुआ है….और…

आश्चर्य…आदमी की यह दुर्दशा भी..

तसल्ली से देख रहा है…आदमी ही..

पर अपना मुँह छुपाए/चुराए हुए है…

जानता है हक़ीक़त यहाँ हर कोई

पर….सच ये कहने का साहस…!

नहीं है किसी को….कि….

आदमी…अपनी इस करतूत से…

ख़ुद-ब-ख़ुद…मुँह पे अपने…

कालिख़ लगाए हुए है…

आदमी…अपनी इस करतूत से…

ख़ुद-ब-ख़ुद…मुँह पे अपने…

कालिख़ लगाए हुए है…

रचनाकार…..

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

*सखी,सावन,विरह और बाढ़..!*
जौनपुर को वाराणसी की तरह विकसित करना प्रधानमंत्री का लक्ष्य – कृपाशंकर सिंह
जौनपुर की सिकरारा पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
ग्रामीण विद्यालयों में हर्षोल्लास मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस
श्रीराम कथा संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत – डॉ मदन मोहन मिश्र
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नई शैक्षिक संस्थानों की स्थापना
Next Article झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up