जौनपुर (बख्शा) जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उतरेजपुर विकास खंड सिकरारा जौनपुर के उतरेजपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र खंडहर में तब्दील हो चुका है। सरकार के मंशा पर पानी फेर रहा आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र उतरेजपुर खंडहर गंदगी में तब्दील नजर आ रहा है। जहां सरकार हर संभव गरीबों को निःशुल्क इलाज कराने के लिए हर ग्राम सभा में आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र संचालित कर रही है। वहीं दूसरी ओर खंडहर में तब्दील आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र उतरेजपुर का स्थिति बेहद खराब हो गया है। उपकेंद्र का सभी दरवाजा खिड़कियां सहित अन्य सभी सामग्री खराब और गंदगी में गिरे हुए हैं। आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र पर ख़बर कवरेज के समय कोई भी कर्मचारी नहीं मिले हैं। ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने बताया कि उपकेंद्र पर अंजू यादव ओपीडी चला रहीं हैं। कर्मचारी अंजू यादव से दूरभाष से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि आज मैं तिरंगा यात्रा में हूं जिला मुख्यालय पर हूं। जिसके कारण आज ओपीडी नहीं चालू है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने बताया आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनाया गया था।जो खंडहर और गंदगी में तब्दील हो गया है। उपकेंद्र के कर्मचारी अंजू यादव ने बताया कि ओपीडी रूप छोड़ कर सभी रूम गंदगी खंडहर में तब्दील है जो उपयोग लायक नहीं है। गांव के लोग शिवांशु गुप्ता, रामचंद्र विश्वकर्मा, राजेन्द्र यादव, शिवा यादव, शुशील यादव ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र कहां है अभी तक अधिकांश लोग जानते भी नहीं है।

