By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न
महाराष्ट्र

आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Akhand Rashtra
Last updated: April 30, 2024 1:14 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न
SHARE

मुंबई। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था आरम्भ साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार दिनांक 28 एप्रिल 2024 को विष्णु मंदिर सोसाइटी बांगुर नगर गोरेगांव प. में कविगोष्ठी के साथ आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना हुई। लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि रवि मोहन अवस्थी मुख्य अतिथि,विशेष अतिथि डाॅ. कनकलता तिवारी जिसके साक्षी बने।अध्यक्षता महानगर मुंबई के हिंदी साहित्य शिखर पुरूष जवाहर लाल “निर्झर” ने किया व संचालन युवा ओज कवि अल्हड़ असरदार ने किया। उपस्थित कवियों में अन्नपूर्णा गुप्ता “सरगम”, मीनाक्षी शर्मा, सीमा त्रिवेदी, डॉ. मृदुल “महक” कु. नियति शुक्ला, अजय “बनारसी”, वाचस्पति तिवारी संगीता दुबे आदि ने काव्यपाठ किया।
अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात डाॅ. मृदुल “महक” ने वाणी वंदना की। उनके गीत ‘बाबा यूँ कहते हैं बेटा आजा वापस गाँव रे’ ने भरपूर तालियां बटोरी। मीनाक्षी शर्मा की रचना ‘रोज अखबार मेरे घर खून से लथपथ आते हैं’ सामाजिक पतन पर चोट करने वाली थी। ‘अच्छे दिन आ गए क्या’ द्वारा सीमा त्रिवेदी ने देश की राजनीति को आड़े हाथों लेने का प्रयत्न किया तो अन्नपूर्णा “सरगम” ने लव जिहाद पर प्रहार करती हुई ओजस्वी रचना पढ़ी, ‘तलवारों की टंकारों से गूंज उठी मैं सरगम हूँ’ उसकी बानगी है। प्रेमचंद संबंध को प्रतिपादित करते हुए संगीता दुबे ने ‘प्यार महसूस करने का नाम है’ नामक रचना पढ़ी। अजय बनारसी ने मैत्री में चतुराई के दुष्प्रभाव को चिन्हित किया।बनारसी की नन्ही बिटिया नियती ने उनके बालगीत ‘सुबह सबेरे चिड़िया बोली’ का पाठ किया। विशेष अतिथि डाॅ.कनकलता तिवारी ने स्त्री विमर्श की अपनी रचना के साथ ‘मैं भूल चुकी हूँ अपनी हकिकत,आ फिर से मुझे याद दिलाने के लिए आ। गजल भी पढ़ी। मुख्य अतिथि रवि मोहन अवस्थी ने विभिन्न रसों में छंद,मुक्तक, गजल सहित‌ उम्दा गीत पढे़ उनकी लयबद्ध उम्दा प्रस्तुति मनमोहक रही।
‘ सायर नहीं बोलते उनकी कलम बोलती है।’
‘प्यार की इस गली में है गीतों का घर’
अश्क़ हमारी आखों के आखों में तुम्हारी हो।
गीत हमारे हो उनमें आवाज तुम्हारी हो।।
वरिष्ठ कवि जवाहर लाल “निर्झर” ने अपनी प्रतिष्ठित रचना ‘अयोध्या की नगरी’ का सस्वर पाठ किया। अल्हड़ असरदार ने एक सधे हुए संचालक की भुमिका के साथ ही चुनावी माहौल में ‘क्या नजर निसाने पे है’ मतदाताओं को मार्गदर्शन करने वाले गीत का पाठ किया।सम्मानित अतिथियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।अंत में अजय “बनारसी” ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलकर ही विश्व का कल्याण – डॉ मंजू लोढ़ा
विधायक संजय उपाध्याय का चित्रसेन सिंह ने किया सम्मान
नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान ने प्रतियोगी विजेताओं को किया सम्मानित
कुश्ती प्रतियोगिता में बीएमसी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान लोढ़ा परिवार ने किया श्रमिकों का सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर कृपाशंकर सिंह ने किया नामांकन बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर कृपाशंकर सिंह ने किया नामांकन
Next Article भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की गोष्ठी श्रीराम को समर्पित भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की गोष्ठी श्रीराम को समर्पित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up