जौंनपुर(बक्शा)। स्थानीय क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर के पावन धाम में त्रयोदशी शिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या में कांवड़ियों भक्तों ने जलाभिषेक किया काशी विश्वनाथ से जल भर कर कांवड़ियों भक्तों ने बुधवार को त्रयोदशी शिवरात्रि पर सारनाथ महादेव मंदिर पहुंच भोले बाबा को जल अर्पित किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे।सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के लिए सिकरारा के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहीं।किसी भी श्रद्धालुओं को कोई भी दिक्कत होने पर स्वस्थ्य विभाग के टीम डॉ प्रमोद कुमार,डॉ अंकिता,रंजना, कृष्ण कुमार, इंदू यादव, सुनील द्वारा जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।मंदिर पुजारिन संरक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि त्रयोदशी शिवरात्रि पर भारी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सभी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिकरारा के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही और दवा वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

