By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: इतिहास से सबक ले हिंदू समाज और समझे वोट का महत्व – भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > इतिहास से सबक ले हिंदू समाज और समझे वोट का महत्व – भवानजी
महाराष्ट्र

इतिहास से सबक ले हिंदू समाज और समझे वोट का महत्व – भवानजी

Akhand Rashtra
Last updated: April 28, 2024 2:47 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि भारत के हिंदुओं को इतिहास से सबक लेना चाहिए और वोट के महत्व को समझना चाहिए। यदि हम समय रहते न सुधरे तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। शुक्रवार को दादर में बुद्धिजीवियों की एक सभा में भवानजी ने कहा कि सन् 1946-47 में भारत के विभाजन के समय आसाम के सिलहट जिले को गोपीनाथ बोरदोलोई ने भारत में मिलाने की बात रखी। जनमत संग्रह किया जाना तय किया गया। वोटिंग के दिन सारे मुसलमान सवेरे ही लाइनों में लग गये। हिंदू लाखों थे पर वे दोपहर तक सोने और ताश खेलने के बाद तीन बजे पोलिंग बूथ बूथ गए। उस समय लम्बी – लम्बी लाईनें लग चुकी थी। आधे हिंदुओं की भीड़ तो दूर से ही लंबी लंबी लाइनें देखती रही, और आधे हिंदू लंबी लंबी लाईनों में लगने से बचते रहे तथा बिना वोट डाले वापस घर आ गये। करीब पचपन हजार वोटों से सिलहट जिला पाकिस्तान में चला गया। पूरे सिलहट जिले में लगभग एक लाख हिंदू वोट ही नहीं डाल सके। मुसलमानों के सारे वोट पड़े और हिंदुओं के एक चौथाई वोट ही पड़े। जिससे सिलहट जिला पाकिस्तान में चला गया। फिर जिन्ना के डायरेक्ट एक्शन के पैगाम पर हिंदुओं की बहन बेटियों की आबरू लूटी गई। उनका माल छीन लिया गया और सिलहट जिले के हिंदू दुर्दशा भोगते हुए इस दुनिया से चले गये। भवानजी ने कहा कि तब से आज तक हिंदू सुधरा नहीं। जिस दिन मतदान होता है, उस दिन हिंदू छुट्टी मनाता है। 10 बजे तक सो कर उठता है, नहा धोकर फ्रेश होकर घर के काम करता है, फिर मूड होता है तो मतदान केंद्र की तरफ जाता है। भीड़ ना हुई तो वोट डाल देता है और थोड़ी भीड़ हुई तो हेकड़ी दिखाते हुए सोचता है, अरे हम लाईन में खड़े होने वाले नहीं हैं, और वापस घर चला आता है। भवानजी ने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है। हमें वोटिंग के, मतदान के काम को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए। मतदान के बाद ही कोई दूसरा काम करना चाहिए। हिंदुत्व को मजबूत करने से ही भारत मजबूत होगा, अन्यथा कश्मीर और सिलहट का उदाहरण हम सबके सामने है।

कुणाल महाराज की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता
महाराष्ट्र में जय हिंद आंदोलन के विस्तार को लेकर बैठक सम्पन्न
उत्तर भारतीय संघ, दहिसर शाखा का पुनर्गठन समारोह
भ्रष्टाचार के खिलाफ यादव संघ प्रगति पैनल को मिल रहा समर्थन
अंधेरी में मनाया गया बीजेपी प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article डा.संजीव नाईक ने की उत्तर भारतीय समाज के नेताओं से मुलाकात
Next Article संस्कृत के प्रकांड विद्वान पंडित हर्षू प्रसाद शास्त्री का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up