By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ईस्ट बसुरिया खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस हादसा: एक की मौत, दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > ईस्ट बसुरिया खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस हादसा: एक की मौत, दो घायल
राज्य

ईस्ट बसुरिया खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस हादसा: एक की मौत, दो घायल

Omkar Tripathi
Last updated: August 24, 2025 11:53 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
ईस्ट बसुरिया खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस हादसा: एक की मौत, दो घायल
SHARE

– कृष्ण कुमार नोनिया (अखंड राष्ट्र)

धनबाद। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ओबी पत्थर (ओवरबर्डन) गिरने से कोयला चुन रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में सात नंबर निवासी छोटू भुइया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके पड़ोस के बाघा भुइया के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और पूजा कुमारी (निवासी – एक नंबर कॉलोनी) गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एसएसएनएमसीएच, धनबाद भेजा गया, जहां पूजा कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

*अवैध कोयला कारोबार पर CISF की भूमिका पर सवाल*

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि माइंस की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की है, इसके बावजूद मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला चुनने को मजबूर हैं। मजदूरों द्वारा इकट्ठा किया गया कोयला साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग सस्ते दामों में खरीद लेते हैं। बाद में वही कोयला सोरीताड़ स्थित चारदीवारी परिसर में बने काटे पर तौला जाता है और ट्रकों में लोड कर ऊंचे दामों पर बाहर भेजा जाता है।

*जिला परिषद सदस्य का बयान*

घटना को लेकर जिला परिषद सदस्य इसराफ़िल लाला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “इस मौत के लिए सीधा जिम्मेदार आउटसोर्सिंग प्रबंधन है। इलाके की अधिकांश समस्याओं की जड़ यही आउटसोर्सिंग कंपनियां हैं, जो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाकर मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं।”

*स्थानीय आक्रोश*

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आउटसोर्सिंग कंपनियां मजदूरों की सुरक्षा और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेंगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

 यह हादसा एक बार फिर से आउटसोर्सिंग माइंस में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

श्री रामचरण पंडित मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 स्पर्धा सम्पन्न
जौनपुर लौटने की उम्मीदों पर फिरा पानी: अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची में नहीं मिला स्थान
योगी जी के जन्मदिवस पर केक काटकर, बांटी गई ट्राई साईकिल
भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार
पति ने की पत्नी की हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article यूरिया खाद न मिलने पर किसान परेशान किया हंगामा रोड जाम यूरिया खाद न मिलने पर किसान परेशान किया हंगामा रोड जाम
Next Article जौनपुर के विनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जौनपुर के विनीत सेठ बने विश्व हिंदू रक्षा परिषद व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up