By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों को मिलेगा डाक बीमा का लाभ: कर्नल विनोद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों को मिलेगा डाक बीमा का लाभ: कर्नल विनोद
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों को मिलेगा डाक बीमा का लाभ: कर्नल विनोद

Omkar Tripathi
Last updated: July 24, 2025 10:47 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों को मिलेगा डाक बीमा का लाभ: कर्नल विनोद
SHARE

बनारस परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मुलाक़ात की और उन्हें इंडिया पोस्ट की बचत योजनाओं तथा बीमा योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । 

कर्नल विनोद के अनुसार पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बहुत तनाव में कार्य करते हैं जिससे वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए सुरक्षित निवेश नहीं कर पाते उनकी सेवा के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक नई पहले करते हुए उनके पुलिस थानों और कार्यालयों में तथा ट्रेनिंग सेंटर में जा कर योजनाओं का प्रचार करने की व्यवस्था की है । इस अभियान में डाक अधीक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे जो पुलिस महकमें में जा कर कैम्प लगायेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा पुलिस कर्मियों को बीमा कवर उपलब्ध कराया जा सके।

कर्नल विनोद ने बताया कि ये अभियान वाराणसी के सभी उपमंडलों में शुरू किया जाएगा और डाक कर्मी अपने साथ संबंधित फॉर्म भी ले जाएँगे और वीडियो तथा प्रेजेंटेशन से जानकारी उपलब्ध कराएँगे ।

पुलिस कमिश्नर ने जवानों के कल्याण के लिए अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिलाया और कहा कि इस अभियान से सभी पुलिस कर्मियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की सराहना करते हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कर्नल विनोद ने बताया कि डाक विभाग में प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सिर्फ दो रूपये सालाना खर्च पर दो लाख रुपए का एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी का बीमा सुविधा उपलब्ध है , यह सुविधा बनारस के सभी डाक घरों में आसानी से ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह बीमा सुविधा राशि प्रति माह दो रुपए से भी कम पर मिल रही है। इसके लिए पोस्ट ऑफिस में एक बचत खाता खुलवाना होगा और इसके बाद स्थायी निदेश देने पर इंडिया पोस्ट हर साल अकाउंट से बीस रुपए निकाल कर बीमा कवर को निरंतरता प्रदान करता रहेगा । यह बीमा पॉलिसी एक साल के भीतर रिन्यू होती रहेगी ।

कर्नल विनोद ने बताया कि अगर कोई विभाग , कार्यालय , कंपनी और संस्थान इस योजना में अपने कर्मचारियों का बीमा करवाने के लिए तैयार है तो इंडिया पोस्ट उनके कार्यालय में कैम्प आयोजित करने के लिए तैयार है, इसके लिए डाक विभाग के अधीक्षक और बनारस कैंट स्थित परिमंडल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

कर्नल विनोद ने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को इंडिया पोस्ट द्वारा जारी किए गए डाक टिकटों का खूबसूरत सेट भेंट किया। उनके साथ डॉ वीरेंद्र सिंह तथा विपिन सिंह सहायक अधीक्षक ने भी जवानों के बीच पहुंचकर जानकारी विस्तार करने की बात कही।

बिहार: मुर्गी की हत्या पर महिला ने दर्ज कराई FIR, देवर सहित तीन पर आरोप
मेडिकल कॉलेज जौनपुर में “एंटी रैगिंग सप्ताह” का भव्य शुभारम्भ ।
बेटियो को शिक्षित करने से समाज में होगी उन्नति-बाबू सिंह कुशवाहा
गरीबों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए जमीन पर उतरकर काम करें – बृजेश यादव
राजभर समाज द्वारा मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई सुहेलदेव जयंती
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कावड़ महिला का इलाज के दौरान हुई मौत घर मे मचा कोहराम* कावड़ महिला का इलाज के दौरान हुई मौत घर मे मचा कोहराम*
Next Article वर्तमान का स्वागत तो पूर्व का हुआ विदाई समारोह  वर्तमान का स्वागत तो पूर्व का हुआ विदाई समारोह 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up