जौनपुर | आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में
उत्तर प्रदेश सांख्यिकी सेवा संवर्ग जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव में सर्वसम्मति से बृजेश कुमार यादव को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया
इस मौके पर श्री यादव ने बताया कि हम सब लोगों का मकसद है कि हम संगठित होकर सरकार के द्वारा जो भी कार्य हम लोगों को सौंपा गया है उसको सही ढंग से करके संबंधित पोर्टल पर डालें और संगठन के सभी पदाधिकारी सहित जितने भी हैं सदस्य है और संबंधित कर्मचारी और अधिकारी है उनकी कोई भी समस्या आती है तो उसको संगठन के माध्यम से उच्च अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तक पहुंचाया जाएगा।आज संपन्न हुए चुनाव में बृजेश कुमार यादव अध्यक्ष,विप्लव यादव उपाध्यक्ष,राजेश कुमार गुप्ता – महामन्त्री,अभिषेक कुमार यादव – संगठन मन्त्री,अभिषेक कुमार मौर्या –
कोषाध्यक्ष,आर. के. सिंह -संरक्षक,अमन्द कुमार दूबे सम्प्रेतक चुने गए है।

