By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं के लिए महाराष्ट्र चुनाव खोदा पहाड़ निकली चुहिया !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं के लिए महाराष्ट्र चुनाव खोदा पहाड़ निकली चुहिया !
महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं के लिए महाराष्ट्र चुनाव खोदा पहाड़ निकली चुहिया !

Adminakhandrashtra
Last updated: October 25, 2024 9:58 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं के लिए महाराष्ट्र चुनाव खोदा पहाड़ निकली चुहिया !
SHARE

– शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित उत्तर भारतीय समाज के नेताओं को टिकट की रेस से जिस तरह से साइड लाइन किया गया, उसे देखते हुए खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। इसमें जरा भी संदेह नहीं कि मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं की संख्या निर्णायक स्थिति में है, परंतु यह भी सच है कि उत्तर भारतीय मतदाता कई खेमों में बैठे हुए हैं। यहां तक कि एक ही पार्टी के नेताओं के अलग-अलग पावर बैंक खुले हुए हैं। उत्तर भारतीय मतदाताओं का सबसे बड़ा भाग भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में उत्तर भारतीय नेताओं द्वारा टिकट मांगना न्यायिक और पार्टी के लिए फायदेमंद भी था। उत्तर भारतीय मतदाताओं को पूरी उम्मीद थी कि बीजेपी कम से कम पांच नेताओं को टिकट अवश्य देगी, परंतु सिर्फ विद्या ठाकुर को ही टिकट दिया गया। उत्तर पश्चिम मुंबई और उत्तर मुंबई की अनेक सीटों पर गौर करें तो यहां कम से कम 15 से 25 प्रतिशत उत्तर भारतीय हैं। ऐसे में इन स्थानों पर उत्तर भारतीय चेहरों को मैदान में उतारकर भाजपा एक सुनिश्चित जीत हासिल कर सकती थी। अनेक नेताओं ने जमीनी स्तर पर पूरी तैयारी भी कर रखी थी। संपर्क से लेकर विश्वास हासिल करने तक सारी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी थी। परंतु जिस तरह से पार्टी द्वारा उत्तर भारतीय नेताओं को लाल झंडी दिखाई गई, उससे उनकी सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। राजहंस सिंह, ठाकुर रमेश सिंह, अमरजीत सिंह, संजय उपाध्याय, विनोद मिश्रा, संजय पांडे, आर यू सिंह, दीपक नंदलाल सिंह, अमरजीत मिश्रा, नरेंद्र मोहन कृपाशंकर सिंह, ज्ञान मूर्ति शर्मा, जयप्रकाश सिंह, नितेश राजहंस सिंह, उदय प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, संजय ठाकुर जैसे दर्जनों ऐसे उत्तर भारतीय नेताओं के नाम हैं, जो पूरी तैयारी और ताकत के साथ चुनाव लड़कर जीत सकते थे। वैसे इस बार का चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत चुनौती पूर्ण है। यही कारण है कि वह फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। परंतु मुंबई में टिकट बंटवारे को लेकर उसकी दूरदर्शिता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में उत्तर भारतीय नेताओं का जो जलवा रहा, उसकी वापसी संभव नहीं है। आज कोई भी उत्तर भारतीय नेता इस स्थिति में नहीं है कि वह कॉर्पोरेशन चुनाव में भी किसी को टिकट दिलाने की गारंटी दे सके। भाजपा के प्रदेश कमान ने पूरी तरह से मान लिया है कि उत्तर भारतीय योगी और मोदी को छोड़कर कहीं और जाने वाले नही हैं। मुंबई के बाहर की बात करें तो मीरा भायंदर और नालासोपारा ऐसी विधानसभा है, जहां उत्तर भारतीय प्रत्याशी आसानी से जीत हासिल कर सकता है। मीरा भायंदर महानगरपालिका में लगातार चार बार नगरसेवक चुने जाने वाले मदन उदितनारायण सिंह और नालासोपारा से कृपाशंकर सिंह को टिकट देकर वहां की अनिश्चित स्थिति को निश्चित जीत में बदला जा सकता था। एक उत्तर भारतीय युवा नेता के अनुसार बीजेपी जेहन में बपौती, टिकट की कटौती वाले ढर्रे पर चल रही है। परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा के प्रत्याशियों पर नजर दौड़ाएं तो उसकी कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

समरस फाउंडेशन ने किया उद्योगपति गोविंद यादव का सम्मान
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमरजीत सिंह ने दिखाई ताकत
डॉ मेघना सिंह ने किया सकारात्मक सोच पर टॉक शो का संचालन
आदर्श श्री रामलीला समिति, कॉटन ग्रीन पूर्व की रामलीला में भक्तों की भारी भीड़
फेदर टच सॉल्यूशंस द्वारा कॉर्पोरेट टाइटन अवॉर्ड 2025 का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदलाव की हवा बदलाव की हवा
Next Article चुनावी बिगुल के साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने किया नामांकन चुनावी बिगुल के साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने किया नामांकन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up