By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
महाराष्ट्र

उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

Akhand Rashtra
Last updated: January 25, 2024 2:32 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

वसई। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारतीय विकास मंच के तत्त्वाधान में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग सम्मिलित हुए ।
डॉ. ओमप्रकाश दुबे के मार्गदर्शन और नागेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष, उत्तर भारतीय विकास के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुए इस महोत्सव में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए। उपस्थित गणमान्यों में राजेंद्र गावित सांसद पालघर , पूर्व विधायक पालघर विलास तरे , आनंद दूबे राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना, उद्धव गुट, मंगलेश्वर त्रिपाठी ( मुन्ना ) , रूपेश जाधव पूर्व महापौर वसई विरार , वैभव पाटील पूर्व नगर सेवक वसई विरार महानगर पालिका ,भूपेन्द्र पाटिल पूर्व नगरसेवक आदि लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।


नागेन्द्र तिवारी और उत्तर भारतीय विकास मंच के पदाधिकारियों सुनील तिवारी, जयप्रकाश पाण्डेय, विजयभान सिंह, डॉ. दिनेश चतुर्वेदी, शिवनारायण उपाध्याय , अमित दुबे, चंद्रप्रकाश यादव, विनोद पाण्डेय बाबा, पंकज पाण्डेय, संजय गुप्ता, विनय सिंह , अखिलेश यादव, एड. बीरेंद्र तिवारी, आनन्द पाण्डेय, बब्लू दूबे, श्रीकांत शुक्ल आदि लोगों द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया । डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने सर्वप्रथम नागेन्द्र तिवारी के पिता स्व. गिरजा शंकर तिवारी की आत्मा की शांति हेतु उपस्थित जनों के साथ दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में उत्तर भारतीयों की श्रमशीलता एवं मुंबई के विकास में उनके अभूतपूर्व योगदान को इंगित करते हुए महाराष्ट्र को अपनी कर्म भूमि एवं यहां के भूमि पुत्रों को अपना मौसेरा भाई बताते हुए आशा व्यक्त किए कि जिस तरह हम उत्तर भारतीय लोग आज महाराष्ट्र की पावन धरती पर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मना रहे हैं उसी तरह वह दिन दूर नहीं जब हमारे महाराष्ट्रीयन भाई भी उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र दिन मनाएंगे ।
संस्था के अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि हम उत्तर भारतीय आज मराठी उत्तर भारतीय हो चुके हैं क्योंकि हमारे बच्चे इसी धरती पर पैदा हुए और पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहे हैं , उन्होंने राजेंद्र गावित से मांग किया कि हमारे उत्तर भारत और परप्रांतीय जो भी ओबीसी और एस सी एस टी भाई उत्तर प्रदेश में आरक्षण का लाभ पा रहे हैं उन्हें उसी जातीय आधार पर महाराष्ट्र में भी यह अधिकार मिलना चाहिए , । सांसद गावित और विलास तरे पूर्व विधायक पालघर इसके लिए प्रयास करेंगे, ऐसा आश्वासन दिए ।
उत्तर भारतीय विकास मंच द्वारा सतीश सिंह भवन निर्माता और सुरेश प्रजापति अध्यक्ष दक्ष फाउंडेशन को उत्तर भारतीय रत्न देकर सम्मानित किया गया , और पूर्व महापौर वसई विरार महानगर पालिका रूपेश जाधव को विशेष सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया ।
मंच का कुशल संचालन दिनेश त्रिपाठी द्वारा किया गया और शिवकुमार शुक्ल मीडिया प्रभारी उत्तर भारतीय विकास मंच के द्वारा उपस्थित पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया । उपरोक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चतुर्वेदी ने दिया ।

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में स्नेहिल राय को मिला बेस्ट रिसर्चर अवार्ड
आज का आदमी अपना ही भक्त है यारों – डॉ सुधाकर मिश्र
मनपा शिक्षक अजय कुमार सिंह का सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह सम्पन्न
अध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति
संगीत साहित्य मंच की 112वीं मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राम,देश की आत्मा ,गौरव और स्वाभिमान – पंडित गौरांगी गौरी
Next Article नागरिक शिक्षण संस्था में मनाया गया गणतंत्र दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up